{"_id":"5f3f88768ebc3e3ce5602ab5","slug":"crime-mainpuri-news-agr455517783","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौतेले पिता ने की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौतेले पिता ने की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिछवां (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक सौतेले पिता ने नौ साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। बेटी ने जब पिता की करतूत मां को बताई तो वह बच्ची को लेकर थाने पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पति की मृत्यु के बाद दूसरी शादी कर ली थी।
महिला नौ साल की बच्ची के साथ रह रही थी। बुधवार को महिला अपनी देवरानी को देखने के लिए सुल्तानगंज गई थी। जब घर वापस लौटी तो नौ साल की मासूम बच्ची ने रोते हुए बताया कि सौतेले पिता ने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। इस पर बच्ची को लेकर वह थाने पहुंची और पति के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दुष्कर्म की कोशिश, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। दबिश देकर आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा।
बच्ची से कर चुका है दुष्कर्म
महिला ने थाने में दर्ज कराई गई शिकायत में यह भी कहा है कि 26 जुलाई को जब वह घर आई। तब बेटी ने उसे बताया कि सौतेले पिता ने उसके साथ गलत काम किया है। तब लोकलाज के भय के चलते उसने मामले को दबा लिया था लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और बुधवार को भी बच्ची के साथ गलत काम करने की कोशिश की। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया है।