{"_id":"5db87cd78ebc3e014860556d","slug":"crime-arresting-mainpuri-agra-news-agr412793175","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब लदे कैंटर की लूट में दो बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब लदे कैंटर की लूट में दो बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
शराब लदी कैंटर लूट के आरोपियों के बारे में जानकारी देते एसपी अजय शंकर राय
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। स्वाट टीम और कुरावली पुलिस ने लाखों की शराब लदी कैंटर लूटकांड का मंगलवार को खुलासा कर दिया है। वहीं, वारदात में शामिल दो लुटेरों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान करीब 15 लाख की शराब, एक बोलेरो, लूटा गया कैंटर पुलिस ने बरामद किया है।
वारदात में वेब इंडस्ट्रीज अलीगढ़ में कार्यरत चालक भी शामिल था। उसने ही लुटेरों को इंडस्ट्री से ट्रक निकलने की मुखबिरी की थी। प्रेसवार्ता में एसपी अजय शंकर राय ने बताया कि लुटेरों की तलाश में स्वाट टीम प्रभारी जोगेंद्र सिंह व प्रभारी निरीक्षक कुरावली शिवकुमार चौहान जुटे थे।
उन्होंने सोमवार की रात मामले में बोलेरो सवार धर्मवीर यादव निवासी गांव खंगारपुर थाना मिरहची एटा और बॉबी उर्फ योगेंद्र सिंह निवासी नगला झाल थाना जसराना जनपद फिरोजाबाद को कस्बे के पास से गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस ने बीस पेटी शराब बोलेरो से तथा उनकी निशानदेही पर शिकोहाबाद के आराध्या मैरिम होम से करीब 275 पेटी शराब बरामद की।
विज्ञापन
बरामद शराब की कीमत 15 लाख रुपये बताई गई है। साथ ही लूटा गया कैंटर इटावा-भिंड मार्ग पर फूप टोल प्लाजा के पास से बरामद किया है। एसपी ने बताया कि सुनील पुत्र चंद्रपाल निवासी करहला गोरवा थाना गोंडा वेब इंडस्ट्रीज अलीगढ़ में चालक है। उसी ने लुटेरों को ट्रक के इंडस्ट्रीज से निकलने के बारे में जानकारी दी थी।
उक्त घटना में सुरजीत यादव मैनेजर आराध्या गार्डन निवासी निजामपुर गड़ुआ फिरोजाबाद, अनुराग यादव निवासी आराध्या गार्ड माधौगंज थाना शिकोहाबाद फिरोजाबाद, नेपाल यादव, भोला यादव निवासीगण गांव टोडरपुर थाना अवागढ़ एटा, वीनेश यादव निवासी सिकंदरपुर जनपद एटा, विनेश का दोस्त चच्चू पता अज्ञात, सुनील निवासी करहला गोरवा अलीगढ़ के साथ मिलकर वारदात की। भागे हुए आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमें लगी हुईं हैं।
दो प्रदेश और तीन जिलों में भटकी पुलिस
एसपी ने बताया कि बदमाशों ने पुलिस को भ्रमित करने के लिए षड्यंत्र रचा था। वारदात को एटा क्षेत्र में अंजाम दिया गया। चालक को जिले के कुरावली थाना क्षेत्र में फेंका गया। शराब को फिरोजाबाद में खपाया गया, वहीं कैंटर को मध्य प्रदेश में टोल पर छोड़ दिया गया। इस तरह पुलिस दो प्रदेश और तीन जनपदों की खाक छानते हुए बदमाशों तक पहुंच ही गई।
कुरावली में नहर के पास जीपीएस का तार काटा
बदमाश ट्रक लूट की वारदात अंजाम देने के बाद जब कुरावली क्षेत्र में नहर के पास पहुंचे। तब चालक से जीपीएस के बारे में जानकारी ली। इसके बाद जीपीएस का तार हटाकर बंद कर दिया। इसके बाद माल को खपाने के लिए सीधे शिकोहाबाद में आराध्या गार्डन माधौगंज पहुंचे।
वहां मैनेजर सुरजीत यादव व अनुराग यादव मालिक ने शराब को खपाया। एसपी ने बताया कि पकड़े गए बॉबी पर पहले शराब का ठेका था। सुरजीत शराब का काम करता है। पकड़े गए धर्मवीर व वेब इंडस्ट्रीज के चालक सुनील के बीच जान पहचान कानपुर से हुई थी।
यह था मामला
एटा के मलावन थाना क्षेत्र में 15 अक्तूबर को बोलेरो सवार बदमाशों ने अलीगढ़ के हरदुआगंज के पास स्थित वेब इंडस्ट्रीज से लाखों की शराब लादकर सप्लाई के लिए जा रहे कैंटर को लूट लिया था। लुटेरे चालक अखिलेश कुमार निवासी गांव ककरऊआ बुलंदशहर को बंधक बनाकर मारपीट करने के बाद कुरावली क्षेत्र में फेंककर भाग गए थे। उक्त वारदात के बाद चालक पर शक जाहिर करते हुए कैंटर मालिक की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।