{"_id":"5f0312f38ebc3e431314acf4","slug":"coronavirus-updates-covid-patient-dies-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी में कोरोना संक्रमित वृद्ध ने तोड़ा दम, मृतक संख्या हुई 10, एक पॉजिटिव मरीज मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी में कोरोना संक्रमित वृद्ध ने तोड़ा दम, मृतक संख्या हुई 10, एक पॉजिटिव मरीज मिला
Mon, 06 Jul 2020 05:32 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 06 Jul 2020 05:32 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। एलाऊ क्षेत्र के गांव पर्वतपुर निवासी कोरोना संक्रमित ने मेडिकल कॉलेज सैफई में दम तोड़ दिया। जिले में अब मरने वालों की संख्या 10 हो गई है।
विज्ञापन
बेवर में एक और कोरोना संक्रमित युवक मिला है। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों का आकंड़ा बढ़कर 266 पहुंच गया है। इनमें 241 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। 15 मरीजों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
सैफई में कराई थी जांच
एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव पर्वतपुर निवासी 65 वर्षीय वृद्ध को 24 जून को मेडिकल कॉलेज सैफई में किडनी की दिक्कत पर भर्ती कराया गया था। पांच जुलाई को मेडिकल कॉलेज सैफई में उपचार के दौरान वृद्ध की मौत हो गई।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान वृद्ध की कोरोना जांच भी कराई थी, जो पॉजिटिव आई। प्रशासन ने वृद्ध के शव का गांव में अंतिम संस्कार कराया। परिवार के लोगों की मेडिकल कॉलेज में ही जांच कराई गई है।
रविवार की रात प्राप्त हुई 672 रिपोर्ट में कस्बा बेवर निवासी एक 50 वर्षीय व्यक्ति को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उसे क्वारंटीन हाउस भोगांव में भर्ती कराया गया है। साथ ही उसके संपर्क में आने वालों की जानकारी स्वास्थ्य विभाग की ओर से जुटाई गई है।

संदिग्ध मरीज का विभाग ने कराया अंतिम संस्कार
शहर के मोहल्ला कटरा निवासी 60 वर्षीय वृद्ध को रविवार की रात आठ बजे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां हालत गंभीर होने के कारण कोरोना जांच कराने से पहले ही उसे मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर कर दिया गया।
सैफई में उपचार के दौरान वृद्ध की मौत हो गई। सोमवार को वृद्ध का शव सैफई मेडिकल कॉलेज से मैनपुरी प्रशासन को कोविड-19 संदिग्ध बताते हुए भेजा गया।
जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह के निर्देश पर सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को भेजकर वृद्ध का अंतिम संस्कार कराया गया। मृतक के परिजनों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।