{"_id":"5f340c0f8ebc3e3ce0626ad3","slug":"coronavirus-latest-news-32-new-covid-cases-reported-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Corona in Agra : सांसद का पुत्र और विधायक के भाई-भाभी सहित 32 नए संक्रमित, आंकड़ा 2200 पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona in Agra : सांसद का पुत्र और विधायक के भाई-भाभी सहित 32 नए संक्रमित, आंकड़ा 2200 पार
Thu, 13 Aug 2020 02:13 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 13 Aug 2020 02:13 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थम नहीं रही। बुधवार को सांसद के पुत्र सहित 32 नए मरीज मिलने से कुल संक्रमितों का आंकड़ा 2200 के पार पहुंच गया। प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार जिले में 102 संक्रमितों की मौत हो चुकी है, जबकि 338 मरीजों का अस्पताल व होम आइसोलेशन में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया पिछले 24 घंटे में किसी मरीज की मृत्यु नहीं हुई। कुल मृतक संख्या 102 है। 32 नए मरीज मिले हैं। 30 और मरीज डिस्चार्ज भी हुए हैं। जिले में 2209 मरीज मिल चुके हैं। इनमें 1769 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। डीएम ने बतायाकि बुधवार तक 71818 लोगों के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
बन चुके हैं 429 कंटेनमेंट जोन
ताजनगरी में 153 कंटेनमेंट जोन एक्टिव हैं। इनमें रोज नए मरीज मिल रहे हैं। 276 कंटेनमेंट जोन बंद हो चुके हैं। संक्रमण शुरू होने के बाद पिछले चार माह में आगरा में 429 कंटेनमेंट जोन बन चुके हैं।
विज्ञापन
ये लोग हुए संक्रमित
सांसद प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल के 23 वर्षीय पुत्र भी संक्रमित पाए गए हैं। यह वेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। राहत की बात है कि सांसद की पत्नी मधु बघेल ठीक होकर घर आ गईं हैं। यह भी वेदांता में भर्ती थीं। भाजपा विधायक योगेंद्र उपाध्याय के पुरानी ईदगाह रहने वाले भाई, भाभी, भतीजे समेत परिवार के पांच सदस्य संक्रमित पाए गए हैं। खुद विधायक और उनकी पत्नी-पुत्र और पुत्रवधू पहले से संक्रमित हैं और निजी अस्पताल में भर्ती हैं। विधायक के भतीजे कपिल ने इसकी पुष्टि की है।
बाग मोहल्ला में 28 साल का युवक, बिजौली बाह में 50 साल का पुरुष, केशव कुंज प्रताप नगर में 48 साल की महिला, कागारौल खेरागढ़ में 40 साल का पुरुष, 24 साल का युवक, 24 साल की महिला संक्रमित मिले हैं। पुरा महाराज सिंह में 19 साल का युवक, दयालनगर में 48 साल की महिला, एत्मादपुर में नवजात, आवास विकास कॉलोनी में 44 साल का पुरुष, पश्चिमपुरी में 24 साल का पुरुष, दहतौरा में 48 साल का पुरुष संक्रमित पाए गए।
कमलानगर में 39 साल का पुरुष, पीपलमंडी में 52 साल की महिला, विजय नगर कॉलोनी में 56 साल का पुरुष, अल्का कुंज दयालबाग में 55 साल का पुरुष, फतेहाबाद में 25 साल की महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। टंकी रोड कमला नगर में 63 साल का बुजुर्ग और 46 साल का पुुरुष, सिकंदरा में 73 साल का बुजुर्ग और विभव नगर में 55 साल का पुरुष, बोदला में 32 साल की महिला, बिचपुरी में 20 साल की महिला और पथौली में 15 साल और 17 साल की किशोरी और 15 साल का किशोर भी संक्रमित हुआ है।