{"_id":"5ed3a2b98ebc3e906b602bcb","slug":"corona-virus-two-teenagers-reports-came-positive-returned-from-mumbai","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कासगंजः मुबंई से लौटे दो किशोर निकले कोरोना पॉजिटिव, 20 हुई संक्रमितों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंजः मुबंई से लौटे दो किशोर निकले कोरोना पॉजिटिव, 20 हुई संक्रमितों की संख्या
Mon, 01 Jun 2020 12:04 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 01 Jun 2020 12:04 AM IST
सार
दोनों संक्रमितों की हिस्ट्री तैयार करने में जुटीं टीमें, दस परिजन किए क्वारंटीन
विज्ञापन
संक्रमित मिलने के बाद गांव में पहुंचे स्वास्थ्य अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। मुंबई से लौटकर आए दो किशोर रविवार को कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 20 हो गई है। रिपोर्ट आते ही प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें संबंधित गांव में पहुंची और दोनों ही गांव में अलर्ट जारी कर दिया है।
गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के गांव धवा, सहावर थाना क्षेत्र के गांव सहवाजपुर में मुंबई से लौटे तीन लोगों की कोरोना संक्रमण की जांच के लिए 27 मई को सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। गांव धवा में 15 वर्षीय किशोर और उसके पिता को सैंपल लेने के बाद क्वारंटीन किया गया था।
सुहागनगरी में तेजी से बढ़ा कोरोना का ग्राफ, तीन दिन में मिले 33 नए मामले
विज्ञापन
सहावर के गांव सहवाजपुर के 16 वर्षीय किशोर का सैंपल भेजने के बाद उसे होम क्वारंटीन किया गया। तीनों की रिपोर्ट रविवार को स्वास्थ्य विभाग को मिली। इसमें दोनों ही किशोर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

कासगंज हॉटस्पॉट एरिया
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद डीएम सीपी सिंह और एसपी सुशील घुले ने अधीनस्थों को तत्काल अलर्ट कर दिया। दोनों को तुरंत कोरोना अस्पताल में आईसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। दोनों ही संक्रमितों की हिस्ट्री तैयार करने में टीमें जुटी हुई हैं। डीएम, एसपी के अलावा सीएमओ डा. प्रतिमा श्रीवास्तव, एसडीएम पटियाली शिवकुमार, सीओ पटियाली गवेंद्र गौतम दोनों ही गांव में पहुंचे और लोगों को जागरूक करते हुए घरों में रहने की सलाह दी।
दस परिजन मिले और भी तलाशे जा रहे
धवा के संक्रमित के छह और सहवाजपुर के संक्रमित के चार परिजन अब तक सामने आ चुके हैं। इन सभी को क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया है। इसके अलावा और परिजनों एवं संपर्क में आने वाले लोगों की हिस्ट्री तलाशी जा रही है।
45 अन्य संदिग्धों की रिपोर्ट आईं निगेटिव
पूर्व में भेजे गए नमूनों में से 45 अन्य संदिग्धों की रिपोर्ट भी आ गईं हैं। यह सभी रिपोर्ट निगेटिव हैं। इनमें कोरोना संक्रमित धवा किशोर के पिता की रिपोर्ट निगेटिव है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग अभी उन्हें क्वारंटीन सेंटर में रखेगा। उनका सैंपल फिर से जांच के लिए भेजा जाएगा।

जिले में रविवार को दो नए कोरोना पॉजिटिव किशोर मिले हैं। इन दोनों को ही कोरोना अस्पताल में आइसोलेशन में भर्ती करा दिया गया है। दोनों ही गांव में सतर्कता बढ़ा दी गई है। - सीपी सिंह, डीएम।
स्वास्थ्य विभाग के साथ पुलिस की टीमें निरंतर गांव में निगरानी करेंगी। आवाजाही नहीं हो सकेगी। दोनों गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।- सुशील घुले, एसपी।