फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus In Kasganj Ten Positive Case Today

Corona In Kasganj: वृद्धाश्रम के पांच वृद्ध सहित दस की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

Mon, 03 Aug 2020 12:11 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 03 Aug 2020 12:11 AM IST
सार

  • 400 कुल संक्रमित
  • 117 सक्रिय मरीज
  • 283 मरीज ठीक हुए

विज्ञापन
Corona Virus In Kasganj Ten Positive Case Today
कोरोना की जांच का नूमना लेता कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज में कोरोना तेजी से बढ़ रहा है। रविवार को भी दस नए कोरोना पॉजिटिव मिले। इससे संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ कर 400 पहुंच गया है। इसमें से 117 मरीज सक्रिय हैं।
विज्ञापन


एंटीजन किट आने के बाद तेजी से लोगों की जांच की जा रही है। रविवार को आई रिपोर्ट में वृद्धाश्रम के पांच वृद्ध शहर के तीन लोग व सोंरों और सिढ़पुरा में एक-एक लोग संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Corona In Etah: आठ बंदियों सहित 20 और लोग निकले कोरोना पॉजिटिव 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन की टीम ने सभी को आइसोलेसन वार्ड में भर्ती करवा दिया है। इसके साथ ही जिन इलाकों में मरीज संक्रमित पाए गए हैं उन्हें सील करवाकर सैनिटाइजेशन करवाया जा रहा है।

जिले में दस नए कोरोना मरीज मिले हैं। इन सभी को जिला अस्पताल में आइसोलेट किया गया है। डॉ प्रतिमा श्रीवास्तव, सीएमओ

कोरोना की जांच के लिए 133 लोगों के लिए सैंपल
सहावर थाना क्षेत्र के ग्राम गुनार में कोविड-19 के सैंपल मेडिकल मोबाइल युनिट द्वारा कैंप लगाकर एकत्रित किए गए। जिसमें मनरेगा के मजदूरों की जांच कराई गई। जिसमें 133 लोगों के सैंपल लिए गए।

ये भी पढ़ें- Corona In Firozabad: 14 कोरोना पॉजिटिव मिले, थाना का होमगार्ड भी निकला संक्रमित

जांच एंटीजन किट द्वारा की गई। इस दौरान डा. शिशिर प्रताप, डा. प्रतिक मिश्रा, डा. जितेंद्र कुमार, डा. योगेश कुमार, फार्मेसिस्ट संजय कुमार, संजू प्रधान, मयंक प्रताप रोजगार सेवक मोहित मिश्रा स्टाफ नर्स आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed