{"_id":"60a3c759bb21463d355086d7","slug":"firozabad-corona-virus-update-five-death-due-to-covid","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: कोरोना संक्रमण के 40 नए मरीज मिले, पांच ने तोड़ा दम, देहात में तेजी से फैल रहा वायरस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद: कोरोना संक्रमण के 40 नए मरीज मिले, पांच ने तोड़ा दम, देहात में तेजी से फैल रहा वायरस
Wed, 19 May 2021 12:28 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 19 May 2021 12:28 AM IST
सार
फिरोजाबाद में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 40 नए मरीज मिलने से आंकड़ा 8304 पहुंच गया है। वहीं पांच मौतों के बाद कुल मृतक संख्या 117 हो गई है।
विज्ञापन
फिरोजाबाद में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिरोजाबाद में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 40 नए केस मिले। जबकि पांच मरीजों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जिले में महामारी से अब तक 117 मौतें हो चुकी हैं।
विज्ञापन
शिकोहाबाद के प्रतापुर निवासी 74 वर्षीय कोरोना संक्रमित वृद्घा की सौ शैय्या कोविड अस्पताल में मौत हो गई। उसैनपुर निवासी 38 वर्षीय युवक ने सैफई में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
बछेला बछेली में 60 वर्षीय महिला की एफएच मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। न्यू तिलक नगर निवासी 45 वर्षीय पुरुष और शिकोहाबाद निवासी 22 वर्षीय महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इधर, मक्खनपुर निवासी 45 वर्षीय महिला, शिकेहरा मटसेना निवासी 52 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित आई है। देवनगर, सुहागनगर, मोहल्ला खेड़ा, में कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
गांव कलुपुरा, फरिहा, खड़ीत, कनवारा, आतिपुर नारखी जसराना, टूंडला के सब्जी मंडी, रेलवे कॉलोनी, रेस्ट कैंप टूंडला, गणेश नगर में भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। शिकोहाबाद के आवास विकास कॉलोनी, पजाबा मोहल्ला, शंभू नगर, मलिक सकराली, महाराजपुर में भी संक्रमित मिले हैं।
राजनीति: वृंदावन में भाजपा सांसद हेमामालिनी के लापता होने के लगाए पोस्टर, महिलाओं ने किया प्रदर्शन
मथुरा: गंभीर बीमारी से जूझ रही बिटिया की मदद को आगे आया अमर उजाला फाउंडेशन, आप भी कर सकते हैं सहयोग