{"_id":"5f9035e4fff9805947451fa8","slug":"corona-virus-in-agra-heart-patient-died-due-corona-virus-infection","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Corona In Agra: हृदय रोगी की मौत, 6859 पहुंचा कुल संक्रमितों का आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona In Agra: हृदय रोगी की मौत, 6859 पहुंचा कुल संक्रमितों का आंकड़ा
Thu, 22 Oct 2020 09:36 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 22 Oct 2020 09:36 AM IST
सार
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया मृतक रोगी पुरानी हृदय की बीमारी से पीड़ित था। कोरोना संक्रमण फेफड़ों में पहुंचने से सांस लेने
में तकलीफ बढ़ गई। उपचार के दौरान बुधवार को मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
कोरोना वायरसः जांच के लिए नमूने लेते कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार मिल रहे हैं। बुधवार को सिकंदरा निवासी 78 वर्षीय हृदय रोगी की मौत हो गई। संक्रमित मृतक संख्या अब 139 हो गई है। वहीं बुधवार को 39 नए मरीज और मिले हैं। कुल मरीजों का आंकड़ा 6859 पहुंच गया है।
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया मृतक रोगी पुरानी हृदय की बीमारी से पीड़ित था। कोरोना संक्रमण फेफड़ों में पहुंचने से सांस लेने में तकलीफ बढ़ गई। उपचार के दौरान बुधवार को मृत्यु हो गई। 139 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कुल 6859 लोग अब तक संक्रमित हुए हैं। इनमें 6260 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले में 2.43 लाख लोगों के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
ये भी पढ़ें- 'रोटी वाली अम्मा' को मिला पीएम स्वनिधि योजना से लोन, बोलीं- जब तक हाथ पैर चलेंगे करुंगी सेवा
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- आगराः जन औषधि केंद्रों पर खत्म हुईं सस्ती दवाएं, मजबूरी में महंगी दवाएं खरीद रहे मरीज
42086 लोगों की सेहत का हाल जानकर दी मल्टी विटामिन दवाएं
स्वास्थ्य विभाग की 134 टीमों ने शहीद नगर, ताजगंज, सदर भट्टी, दहतौरा, जयपुर हाउस, ताजगंज, शाहगंज, शास्त्रीपुरम, बोदला, आवास विकास कॉलोनी, सिकंदरा, खंदारी, दयालबाग, कमला नगर, बल्केश्वर, लोहामंडी, बरौली अहीर, शमसाबाद और ट्रांसयमुना कॉलोनी के 9057 घरों का सर्वे किया। यहां पर बीमार, गर्भवती महिलाओं की सूची बनाई। लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग कर शरीर का तापमान मापा। पल्स ऑक्सीमेट्री के जरिये रक्त में ऑक्सीजन की मात्रा भी परखी। स्वास्थ्य सर्वे प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि बीमार लोगों को दवाएं बंद न करने और घर से बाहर जाने पर मास्क जरूर लगाने की हिदायत दी।

तीन चिकित्सक, पुलिसकर्मी सहित 39 संक्रमित मिले
स्वास्थ्य विभाग और एसएन मेडिकल कॉलेज के दो चिकित्सक संक्रमित हो गए हैं। एक पुलिसकर्मी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। नटराजपुरम कमला नगर में एक ही परिवार के दो सदस्य संक्रमित पाए गए हैं। बुधवार को 39 नए मरीज मिले हैं।
सूरज विहार कॉलोनी सिकंदरा, शास्त्रीपुरम, आवास विकास कॉलोनी, दिल्ली गेट, नलकूप कॉलोनी, एत्मादपुर, मोतीकुंज, लोहामंडी, केके नगर, अवधपुरी, अर्जुन नगर, सेठ गली, शाहगंज, ईदगाह कॉलोनी, दयालबाग और सिकंदरा में भी मरीज मिले हैं।