{"_id":"5f0b4e6d8ebc3e636f228ef8","slug":"corona-kasganj-news-agr4501781140","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर घर पहुंचेंगे थर्मल स्कैनर व ऑक्सीमीटर लेकर आशाएं- लोगों का लिया जाएगा तापमान, मापी जाएगी ऑक्सीजन की मात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर घर पहुंचेंगे थर्मल स्कैनर व ऑक्सीमीटर लेकर आशाएं- लोगों का लिया जाएगा तापमान, मापी जाएगी ऑक्सीजन की मात्रा
विज्ञापन
कासगंज। संचारी रोग एवं कोविड-19 की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। ग्रामीण अंचल में ग्राम पंचायत सचिवों ने आशा कार्यकत्रियों को थर्मल स्कैनर और ऑक्सीमीटर उपलब्ध कराए हैं। 13 से 15 जुलाई तक संचारी रोग एवं कोविड-19 की रोकथाम प्रचार प्रसार कराया जाएगा।
जिला पंचायती राज अधिकारी शहनाज अंसारी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर शनिवार एवं रविवार को विशेष सफाई अभियान चलाया गया। एडीओ पंचायत ने ग्राम में मनरेगा मजदूर तथा सफाईकर्मियों को लगाते हुए सफाई कार्य कराया। ग्राम में तैनात आशा कार्यकत्रियों को थर्मल स्कैनर तथा ऑक्सीमीटर उपलब्ध कराए गए हैं। उनके द्वारा गांवों में हर घर में पहुंचकर लोगों के तापमान एवं ऑक्सीजन लेवल मापेंगी।
यदि किसी का तापमान अधिक मिलता है तो उसे चिन्हित किया जाएगा। सोमवार सुबह 10.00 बजे तक गांव में साफ-सफाई कराते हुए छिड़काव कराएं जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि सीडीओ तेज प्रकाश मिश्र के निर्देश पर 13 जुलाई से 15 जुलाई तक एक बार सफाई अभियान चलाया जाएगा।