फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona

आइसोलेशन में कोरोना संक्रमित की हालत बिगड़ी अलीगढ़ रेफर

Sun, 12 Jul 2020 11:22 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 11:22 PM IST
विज्ञापन
corona
कासगंज। कोरोना अस्पताल में भर्ती रेलवे रोड के कारोबारी की हालत शनिवार रात को अचानक बिगड़ गई। इस पर चिकित्सकों ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में अब उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

4 जुलाई को कारोबारी कोरोना संक्रमित मिले थे, उसी रात को उन्हें कोरोना अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां उनका इलाज चल रहा था। शनिवार की देर रात कारोबारी की हालत बिगड़ी उन्हें घबराहट हुई और वे गिर गए। वार्ड में भर्ती और मरीजों ने अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों को मामले की जानकारी दी। सूचना पर चिकित्सकों ने उनका परीक्षण करने के बाद हालात गंभीर होने पर अलीगढ़ भेज दिया।
विज्ञापन

बताया गया कि शनिवार को कुछ लोगों की ट्रूनॉट मशीन में रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। उनकी रिपोर्ट नहीं आई थी। इसी के चलते वह शनिवार को पूरे दिन तनाव में थे। रविवार को उनकी जांच रिपोर्ट फिर पॉजिटिव आई है। अलीगढ़ के मेडिकल कालेज में उनका इलाज चल रहा है। परिवार के लोगो का कहना है अब उनकी हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कोरोना संक्रमित मरीज को चेस्ट पेन था। उन्हें परीक्षण करने के उपरांत अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। ताकि समुचित इलाज समय से मिल सके। - डॉ. प्रतिमा श्रीवास्तव, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed