फतेहाबाद। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निविदा एवं संविदा कर्मचारी संघ ने कर्मचारियों के शोषण व प्रबंधन की वादाखिलाफी के विरोध में आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने प्रदेश संयुक्त मंत्री मोती सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खण्ड तृतीय, फतेहाबाद को ज्ञापन सौंपकर आंदोलन की चेतावनी दी।
संघ के प्रदेश संयुक्त मंत्री मोती सिंह के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में प्रबंधन पर अपने ही पूर्व आदेशों और समझौतों के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है। इससे प्रदेश भर के कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है। प्रदेश संयुक्त मंत्री मोती सिंह से बात करने पर बताया कि जब तक संघ की जायज मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक जिला एवं प्रदेश स्तर पर धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।