{"_id":"68e52e06cd9a6493220f34e5","slug":"container-loaded-with-cars-catches-fire-in-agra-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: कारों से लदे कंटेनर में लगी आग...चालक ने कूदकर बचाई जान, हाईवे पर मची अफरातफरी; दमकल ने पाया लपटों पर काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कारों से लदे कंटेनर में लगी आग...चालक ने कूदकर बचाई जान, हाईवे पर मची अफरातफरी; दमकल ने पाया लपटों पर काबू
Tue, 07 Oct 2025 08:52 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Tue, 07 Oct 2025 08:52 PM IST
सार
कारों से लदे कंटेनर वाहन में आग लग गई। इससे हाईवे पर अफरातफरी मच गई। कंटेनर से उठ रही लपटों से बचने के लिए चालक कूद गया। दमकल ने माैके पर पहुंच लपटों पर काबू पाया।
विज्ञापन
हाईवे पर कंटेनर में लगी आग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के कुबेरपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने मंगलवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे एक वाहन से टकराने के बाद कार लदे कंटेनर में आग लग गई। लपटें देख हाईवे पर अफरातफरी मच गई। दमकलकर्मियों ने आकर आग बुझाई। हादसे में सभी कारें सुरक्षित बच गईं। आग लगने से करीब एक घंटे तक हाईवे पर आवागमन बाधित रहा।
आंबेडकर नगर, अकबरपुर निवासी कंटेनर चालक प्रद्युम्न ने कूदकर अपनी जान बचाई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आग बुझाने के बाद पुलिस ने कंटेनर को खोलकर सभी लग्जरी कारों को उतरवाकर सर्विस रोड पर खड़ा कराया। पुलिस के मुताबिक अधिकतर कारें सुरक्षित बच गई हैं।
हादसे के कारण हाईवे पर करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने क्रेन के माध्यम से कंटेनर को एक तरफ कराकर हाईवे को वन-वे करके वाहनों का संचालन कराया।