फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   congress declared Raj Babbar and Preeta Harit as candidate for lok sabha elections 2019

लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस ने आगरा से प्रीता हरित को उतारा, फतेहपुर सीकरी से फिर राज बब्बर

Sat, 23 Mar 2019 11:10 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 23 Mar 2019 11:10 AM IST
विज्ञापन
congress declared Raj Babbar and Preeta Harit as candidate for lok sabha elections 2019
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर के साथ प्रीता हरित
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने मुरादाबाद का रण छोड़कर फिर से फतेहपुर सीकरी से किस्मत आजने का फैसला ले लिया है। देर रात हाईकमान ने सीकरी से उन्हें उम्मीदवार घोषित कर दिया। मुरादाबाद से उनकी जगह शायर इमरान प्रतापगढ़ी को उतारा गया है।
विज्ञापन


उधर, आगरा सीट से कांग्रेस ने प्रीता हरित को चुनाव मैदान में उतारा है। प्रीता हरित 1987 बैच की आईआरएस अधिकारी थीं। उन्होंने मेरठ में आयकर विभाग के प्रधान आयुक्त के पद से इस्तीफा देकर राजनीति में कदम रखा और कांग्रेस में शामिल हो गईं। 
विज्ञापन


फतेहपुर सीकरी से पहले गठबंधन से पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय चुनाव मैदान में उतरने जा रही थीं। उन्होंने अचानक मैदान छोड़ दिया। तब माना जा रहा था कि भाजपा से चौधरी बाबूलाल ही उतरेंगे लेकिन उनका टिकट कट गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

25 को दाखिल करेंगे पर्चा

बदले समीकरणों में राज बब्बर को सीकरी से ही ज्यादा उम्मीद नजर आ रही है। वो सीकरी से 2009 में चुनाव हार चुके हैं। उनकेकरीबी लोगों का कहना है कि वो 23 को आगरा आएंगे। 24 को समर्थकों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद 25 को पर्चा दाखिल कर देंगे।

आगरा सीट से प्रीता हरित कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी। उनके नाम का एलान हो गया है। वो अनुसूचित जाति के लोगों को अधिकार दिलाने की लड़ाई लड़ती रही हैं। आगरा के मलपुरा में हुए संजलि हत्याकांड के बाद पीड़ित परिवार के जख्मों पर मरहम लगाने के लिए आईं थीं।

अब तक 79 ने खरीदे नामांकन पत्र

भाजपा के आगरा के प्रत्याशी प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल और सीकरी के राजकुमार चाहर के लिए भी नामांकन पत्र लिए गए हैं। ये दोनों संभवत: 25 मार्च को अपना पर्चा दाखिल कर सकते हैं। दो दिवसीय होली के अवकाश के बाद शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन दोनों लोकसभा सीट के लिए कुल 36 नामांकन पत्र गए। 

इसमें से आगरा लोकसभा सीट के लिए 18 और सीकरी के लिए 22 दावेदारों ने पर्चे लिए। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर के लिए फतेहपुर सीकरी सीट से बृजेंद्र रावत ने नामांकन पत्र लिया। वहीं, जिला कांग्रेस कमेटी की सदस्य कृष्णा तिवारी ने भी अपने नाम से पर्चा लिया है। इससे पहले 19 मार्च को यशपाल सिंह राणा ने कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा के लिए नामांकन पत्र लिया था। 

इस तरह से इस सीट पर कांग्रेस के तीन दावेदारों के नाम पर्चे जा चुके हैं। सतेंद्र यादव ने भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर के लिए सीकरी सीट के लिए नामांकन पत्र लिया है। दोनों लोकसभा सीट के लिए अब तक कुल 79 नामांकन पत्र लिए जा चुके  हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed