फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   conference in Vrindavan Poet said Poems to be made out of GST

कवियों ने उठाई मंच से आवाज, कविताओं को किया जाए जीएसटी से बाहर

Tue, 04 Jun 2019 10:34 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 04 Jun 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
conference in Vrindavan Poet said Poems to be made out of GST
कवि सम्मेलन समिति के अधिवेशन में आए कवि - फोटो : अमर उजाला
सुखधाम में आयोजित कवि सम्मेलन समिति के अधिवेशन में कवियों पर सरकार द्वारा लगाई जाने वाले जीएसटी और बौद्धिक सम्पदा के संरक्षण का मुद्दा छाया रहा। 
विज्ञापन


कवि सम्मेलन समिति के अध्यक्ष अरुण जैमिनी ने कहा कि कवि की कविताओं और उसके संवाद को जीएसटी के दायरे में लाना उचित नहीं। यह कोई सेवा या व्यापार नहीं बल्कि एक कवि के विचार और उसका भाव है।

इस संबंध में केन्द्र सरकार और जीएसटी परिषद से एक प्रतिनिधि मंडल मिला है। संभवत: कुछ सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। सह सचिव चिराग जैन ने कहा कि कविताओं के प्रस्तुतिकरण को जीएसटी लगाने से साहित्य पर जीएसटी लगाने जैसा है। जो कि अनुचित है।
विज्ञापन

जीएसटी से कविताओं को बाहर लाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं कवि गोविन्द व्यास ने कहा कि आंचलिक कविता की लोकप्रियता की चर्चा करते हुए कहा कि मंच को सिर्फ परफॉर्मिंग आर्ट न बनाएं अन्यथा कविता मर जाएगी। 

डॉ. कविता किरण, सरिता शर्मा, पूनम वर्मा सहित कवयित्रियों की यात्रा के दौरान सुरक्षा, मंच पर उनके आचरण और संयोजकों और आयोजकों से उनके व्यवहार और उनकी स्वयं की गरिमा पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed