{"_id":"5f47a87066d7c7378b42fa2e","slug":"common-krait-snake-in-kitchen-wild-life-sos-team-rescue","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रसोई में विषैला कॉमन क्रेट सांप देखकर चौंक गया परिवार, आधा घंटे चला रेस्क्यू अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसोई में विषैला कॉमन क्रेट सांप देखकर चौंक गया परिवार, आधा घंटे चला रेस्क्यू अभियान
Fri, 28 Aug 2020 12:13 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 28 Aug 2020 12:13 AM IST
सार
गुरुवार की सुबह आगरा के एक परिवार के लिए काफी डरावनी रही, जब उन्होंने अपने रसोईघर में चार फुट लंबे विषैले कॉमन क्रेट सांप
को देखा।
विज्ञापन
कॉमन क्रेट सांप
- फोटो : वाइल्डलाइफ एसओएस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के कंचन गार्डन में एक घर में चार फुट लंबा कॉमन क्रेट सांप निकल आया। सांप निकलने से परिवार दहशत में आ गया। इसकी सूचना वाइल्डलाइफ एसओएस की टीम को दी गई। टीम ने विषैले सांप को रेस्क्यू किया और उसे जंगलों में छोड़ दिया।
गुरुवार की सुबह आगरा के एक परिवार के लिए काफी डरावनी रही, जब उन्होंने अपने रसोईघर में चार फुट लंबे विषैले कॉमन क्रेट सांप को देखा। अपने एवं परिवारजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, उन्होंने तुरंत वाइल्डलाइफ एसओएस के आपातकालीन हेल्पलाइन (+91-9917109666) पर इसकी सूचना दी।
आवश्यक सुरक्षात्मक एवं बचाव उपकरणों से लैस, एनजीओ की रैपिड रिस्पांस यूनिट तुरंत स्थान पर पहुंची। रेस्क्यू टीम ने सांप की पहचान एक कॉमन क्रेट के रूप में की, जो की भारत में पाए जाने वाली चार सबसे विषैली सांप की प्रजातियों में से एक है।

सावधानी बरतते हुए, आधे घंटे के लंबे ऑपरेशन में सांप को सुरक्षित रूप से कपड़े के बैग में पकड़ा गया। बाद में सांप को जंगल में छोड़ दिया गया वाइल्डलाइफ एसओएस को कॉल करने वाले, अनिल कुमार वर्मा, ने बताया, सांप को रसोई में रखे राशन के सामान के ढेर पर देख कर चौंक गए। किसी भी अनहोनी से बचने के लिए तुरंत वाइल्डलाइफ एसओएस से संपर्क साधा।
वाइल्डलाइफ एसओएस के सीईओ और सह-संस्थापक कार्तिक सत्यनारायण ने कहा, देश के सबसे जहरीले सांपों में से एक होने के बावजूद, क्रेट डरते हैं और लोगों से दूर रहने की पूरी कोशिश करते हैं। बारिश में या यहां तक कि गर्मी में भी ये सांप आश्रय की तलाश में अक्सर बिलों से निकलकर नया स्थान ढूंढ़ते हैं।
वाइल्डलाइफ एसओएस के डायरेक्टर कंजरवेशन प्रोजेक्ट्स, बैजूराज एम.वी. ने कहा, विषैली सांप प्रजातियों से जुड़े बचाव अभियान अत्यधिक संवेदनशील होते हैं। इसके लिए बचाव दल को प्रशिक्षित किया है।