{"_id":"5f2e615c89ff3c5040068b9e","slug":"commissioner-anil-kumar-s-sister-corona-infected-after-parents-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Corona In Agra: माता-पिता के बाद कमिश्नर की बहन भी कोरोना संक्रमित, पत्नी-बच्चे क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona In Agra: माता-पिता के बाद कमिश्नर की बहन भी कोरोना संक्रमित, पत्नी-बच्चे क्वारंटीन
Sat, 08 Aug 2020 01:55 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 08 Aug 2020 01:55 PM IST
सार
- आगरा में शुक्रवार रात तक कुल 2031 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 1631 मरीज ठीक हो चुके हैं। 299 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। 101 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
आगरा में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों के परिवार के लोग भी वायरस की चपेट में आ रहे हैं। कमिश्नर (मंडलायुक्त) अनिल कुमार के माता-पिता के बाद अब उनकी बहन में संक्रमण की पुष्टि हुई है। शनिवार को उनकी जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई।
विज्ञापन
कमिश्नर की 69 वर्षीय मां और 74 वर्षीय पिता एमजी रोड स्थित निजी कोविड अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि उनकी बहन को एक होटल में आइसोलेट किया गया है। बहन में कोई लक्षण नहीं हैं। कमिश्नर अनिल कुमार, उनकी पत्नी और दोनों बच्चे भी एक होटल में क्वारंटीन हैं। माता-पिता की हालत में सुधार है।
विज्ञापन
बुधवार को कमिश्नर के कैंप ऑफिस में रेंडम एंटीजन टेस्ट के दौरान माता-पिता समेत छह लोग पॉजिटिव मिले थे। अब संक्रमितों की संख्या आठ हो गई है। एडीएम सिटी डॉ प्रभाकांत अवस्थी ने बताया कि कमिश्नर पूरी तरह स्वास्थ्य हैं। उनकी पत्नी और बच्चों की रिपोर्ट भी निगेटिव है। एहितयात के तौर पर वे होटल में क्वारंटीन हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
55 दिनों में मिले 1000 कोरोना मरीज
ताजनगरी में अब कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। कोरोना संक्रमण के पहले एक हजार मरीज 101 दिन में मिले थे तो अगले एक हजार मरीज महज 55 दिनों में पाए गए। दूसरे चरण में राहत की बात रही कि मौत का आंकड़ा कम हुआ। मरीजों के ठीक होने की दर जरूर छह फीसदी कम रही।
कोरोना संक्रमण का पहला मामला दो मार्च को आया था। खंदारी के रहने वाले जूता कारोबारी का पूरा परिवार संक्रमित हो गया था। इनका बेटा इटली की यात्रा करके लौटा था। अप्रैल-मई में मरीज तेजी से बढ़े और 12 जून को नौ मामले मिलने पर संक्रमित मरीजों की संख्या 1008 पहुंच गई। इनमें 840 मरीज ठीक हो चुके थे और 54 मरीजों ने दम तोड़ दिया था। मरीजों के ठीक होने की दर 84.67 फीसदी रही।
संबंधित खबर- Corona In Agra: 55 दिनों में दोगुनी हो गई संक्रमितों की संख्या, डरावने हैं आंकड़े