फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cold Weather One Farmer Died on Farm Temperature at 3 degree in Etah

जानलेवा ठंडः तीन डिग्री तक पहुंचा न्यूनतम पारा, खेत की रखवाली करने गए किसान की मौत

Tue, 31 Dec 2019 12:28 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 31 Dec 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
Cold Weather One Farmer Died on Farm Temperature at 3 degree in Etah
अलाव जलाकर तापते लोग - फोटो : अमर उजाला।
मथुरा जिले में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। कोहरे के चलते गलन भी बढ़ गई है। वहीं, हाईवे पर वाहनों की रफ्तार भी थम गई हैं। रविवार को न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस रहा है। दिनों दिन तापमान में आ रही गिरावट और सर्दी का असर तेज होने से लोगों की दिनचर्या में भी बदलाव आया है।
विज्ञापन


आगरा के बाह क्षेत्र के जरार गांव में फसल की रखवाली कर रहे किसान राम प्रकाश (45) की ठंड से शनिवार की रात हालत बिगड़ गई। घरवाले उन्हें अस्पताल लेकर गए। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


फरह के बकरी अनुसंधान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, आद्रता 87 रही। राया कृषि शोध केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को तेज सर्दी के कारण लोग दोपहर तक घरों में ही रहे। कुछ लोग बहुत जरूरी कार्य होने पर ही घरों से बाहर निकले। उधर, डॉक्टर भी लोगों को ठंड से बच के रहने का सुझाव दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बाह क्षेत्र के जरार गांव में फसल की रखवाली कर रहे किसान राम प्रकाश (45) की ठंड से शनिवार की रात हालत बिगड़ गई। घरवाले उन्हें अस्पताल लेकर गए। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार के लोगों ने बताया कि किसान राम प्रकाश पुत्र नत्थीलाल के पास करीब 13 बीघा जमीन है।

गेहूं की फसल बोई है। पशुओं से फसल की रखवाली के लिए वह शनिवार की रात खेत पर गए थे। रविवार की भोर ठंड के कारण उनका शरीर कांप रहा था। घबराहट हो रही थी। इलाज के लिए उन्हें बाह के अस्पताल में ले गए। वहां से आगरा भेज दिया गया। दोपहर में इलाज के दौरान उनकी सांसें थम गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed