फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CNG Kit Price Increased In Six Months After Petrol And Diesel Rate Hike

आगरा: पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों से सीएनजी किट भी महंगी, दस हजार रुपये तक बढ़े

Fri, 25 Jun 2021 12:55 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 25 Jun 2021 12:55 PM IST
सार

अप्रैल 2020 से मार्च 2021 तक देशभर के 50 से ज्यादा जिलों में सीएनजी के नए पंप चालू हो गए हैं। प्रदेश में ही हाथरस, अलीगढ़, कन्नौज, इटावा, मैनपुरी, फैजाबाद, झांसी, औरेया जैसे जिलों में सीएनजी वाहनों का चलन तेजी से बढ़ा है।

विज्ञापन
CNG Kit Price Increased In Six Months After Petrol And Diesel Rate Hike
सीएनजी कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के कारण सीएनजी (कंप्रेस्ड नेचुरल गैस) से चलने वाले वाहनों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सीएनजी ईंधन भले ही किफायती हो मगर सीएनजी किट की कीमतें छह माह के भीतर 10 हजार रुपये तक बढ़ चुकी हैं। एक किट लगवाने का खर्च 10 से 12 हजार रुपये तक बढ़ गया है। सेंटर संचालकों का कहना है कि आयातित किटों के महंगे होने  के साथ ही लोहे के दाम बढ़ने से सिलिंडर भी महंगा हो गया है।

विज्ञापन


ऑक्सीजन संकट में मेडिकल ऑक्सीजन गैस वाले सिलिंडरों का उत्पाद कंपनियों ने बढ़ाया। इससे सीएनजी सिलिंडरों का उत्पादन घट गया। इसके अलावा पहले जहां सीएनजी चालित वाहनों का संचालन गिने चुने जिलों में किया जा रहा था। अप्रैल 2020 से मार्च 2021 तक देशभर के 50 से ज्यादा जिलों में सीएनजी के नए पंप चालू हो गए हैं। प्रदेश में ही हाथरस, अलीगढ़, कन्नौज, इटावा, मैनपुरी, फैजाबाद, झांसी, औरेया जैसे जिलों में सीएनजी वाहनों का चलन तेजी से बढ़ा है।

विज्ञापन

सिलिंडर की क्षमता और वर्तमान दर

सीएनजी सिलिंडरों का निर्माण ईकेसी, रामा, यूरो जैसी देश की जानी मानी कंपनियां करती हैं। ऑल्टो, वैगनआर, रिट्स आदि कारों में 12 किलो का सीएनजी सिलिंडर लगता है। इसकी कीमत छह माह पहले तक 12 हजार थी, अब 21 हजार है। 13 किलो का सिलिंडर सिडान गाड़ियों जैसे स्विफ्ट डिजायर, एक्ससेंट, वर्ना आदि गाड़ियों में लगता है। इसकी कीमत पहले 12600 रुपये थी। अब 22 हजार है। 18 किलो का सिलिंडर ईको, अर्टिगा, इनोवा आदि गाड़ियों में लगता है। इसकी कीमत छह माह पहले तक 15 हजार थी। अब 28 हजार है। सीएनजी सिलिंडर पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगता है।

किट की भी हुईं महंगी
गाड़ियों में सीएनजी सिलिंडर के साथ ही किट भी लगाई जाती है। किट के अलग-अलग पार्ट्स पर 18 से 28 प्रतिशत जीएसटी है। ब्रांडेड कंपनी की किट वर्तमान में 10 से 15 हजार रुपये तक की है। इन कंपनियों की किट को परिवहन विभाग की मान्यता है।

इन कारणों से हुई बढ़ोतरी
कोरोना काल में दो बार लॉकडाउन, रॉ मैटेरियल के दाम बढ़ना, देशभर में सीएनजी की गाड़ियों को बढ़ावा, ईंधन के दाम बढ़ने से परिवहन किराया बढ़ना आदि कारणों से इनके दामों में बढ़ोतरी हुई है।

पुराने सिलिंडर वाली किट खतरनाक
कुछ ट्रेडर्स ग्राहकों को सस्ते का लालच देकर पुराने सिलिंडर गाड़ियों में लगा दे रहे हैं, जबकि परिवहन विभाग की ओर से सख्त आदेश हैं कि पुराने सिलिंडर को फिट नहीं किया जाएगा। परिवहन विभाग के संभागीय निरीक्षक प्राविधिक उमेश कटियार का कहना है कि पुराने सिलिंडर और अवैध रूप से चलने वाले ट्रेडर्स से किट नहीं लगवानी चाहिए। इनमें दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।

लगातार बढ़ रहे सीएनजी किट के दाम
सीएनजी किट (सिलिंडर समेत) के दामों में छह माह के भीतर 10 से 12 हजार रुपये तक उछाल आया है। सीएनजी किट फिटमेंट में करीब 35 हजार रुपये का खर्च आ रहा है। यही छह माह पहले खर्च 25 हजार के करीब था। अब आसपास के जिलों के वाहन भी यहां सीएनजी किट लगवाने आ रहे हैं। - सचिन अग्रवाल, संचालक, किट फिट सीएनजी सेंटर, ट्रांसपोर्ट नगर

पराजिता: अपनों ने छोड़ा...खुद तय की सफलता की डगर, शहर में बनाई पहचान, पढ़िए इनकी कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed