अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आगरा आगमन पर उनकी सुरक्षा और स्वागत के लिए अभूतपूर्व इंतजाम किए जा रहे हैं। इसी चलते खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को आगरा आए। उन्होंने ट्रंप की सुरक्षा और स्वागत के लिए की जा रहीं तैयारियां का जायजा लिया।
अमेरिकी अफसरों ने डाला डेरा
2 of 5
ताजमहल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अधिकारीगण
- फोटो : Amar Ujala
ताज के पूर्वी गेट के पास गाड़ी से उतरते ही गोल्फ कार्ट में बैठने जाते समय मुख्यमंत्री ने मुंह पर हाथ रख लिया। वो बदबू से परेशान हो उठे थे। उन्होंने डीएम और कमिश्नर से पूछा कि बदबू कहां से आ रही है। महापौर नवीन जैन ने बताया कि यहां नाला है, यह उसकी बदबू है।
3 of 5
ताजमहल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : Amar Ujala
मुख्यमंत्री योगी ताजमहल में रॉयल गेट तक गए। पूर्वी गेट से ठीक पहले लाइटों पर पान की पीक देखकर नाराज हुए। इसके बाद वापसी में धूल उड़ती मिली तो नाराजगी जाहिर की। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ सांसद एसपी सिंह बघेल, राजकुमार चाहर, महापौर नवीन जैन, राज्य मंत्री चौधरी उदयभान सिंह सहित आला अधिकारी रहे।
4 of 5
महिलाओं ने तिरंगा लेकर किया मुख्यमंत्री का स्वागत
- फोटो : Amar Ujala
जैसे 24 को स्कूली बच्चे ट्रंप का स्वागत करेंगे, वैसे ही महिलाओं ने योगी के स्वागत में तिरंगा झंडा दिखाया। इस तरह मुख्यमंत्री को दिखाया गया है कि ट्रंप के स्वागत की तैयारी किस तरह की है।
5 of 5
मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस में की समीक्षा बैठक
- फोटो : Amar Ujala
ताज में तैयारियों का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री योगी ने सर्किट हाउस में पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंडलायुक्त अनिल कुमार और जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने प्रशासन की तैयारियों का ब्लू प्रिंट मुख्यमंत्री के सामने रखा। वहीं एडीजी जोन अजय आनंद ने सुरक्षा का ब्लू प्रिंट पेश किया।