फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CM asked for the report of the Dev memorial, then the officers were checking the records

Mainpuri News: मुख्यमंत्री योगी ने मांगी देव स्मारक की रिपोर्ट, अभिलेख खंगालने में जुटे अफसर

Sun, 25 Sep 2022 01:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: आगरा ब्यूरो Updated Sun, 25 Sep 2022 01:38 PM IST
सार

मुख्यमंत्री के रिपोर्ट मांगने के बाद अफसर देव स्मारक से जुड़ी फाइलें खोजने में जुट गए हैं। अब तक कोई ठोस जानकारी तो प्रशासन के हाथ नहीं लगी है, लेकिन इतना जरूर पता चला है कि इसके संचालन के लिए समिति गठित थी।

विज्ञापन
CM asked for the report of the Dev memorial, then the officers were checking the records
महाकवि देव स्मारक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के कुसमरा में बने महाकवि देव स्मारक के संबंध में मुख्यमंत्री ने रिपोर्ट मांगी तो प्रशासन की परेशानी बढ़ गई है। करीब सात दशकों से गुमनामी और बदहाली झेल रहे स्मारक के अभिलेख खंगाले जाने लगे हैं। हाल ये है कि जिला प्रशासन को पता ही नहीं कि देव स्मारक का निर्माण किसने कराया और इसके देखरेख की जिम्मेदारी किसकी है। हालांकि मुख्यमंत्री के डर से अभिलेख खोजने का काम जारी है। 
विज्ञापन


सात दशक पहले 1953 में कुसमरा में महाकवि देव के स्मारक का निर्माण हुआ था। निर्माण भवन पर भी ये तारीख अंकित है। लोकार्पण न होने के चलते आज तक ये भवन गुमनाम ही रहा। महाकवि देव की स्मृतियां भी धीरे-धीरे गुमनाम होती चली गईं। 14 सितंबर को अमर उजाला ने इस बदहाली को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। अमर उजाला की खबर पर ही संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने मामले की रिपोर्ट मांगी है। 
विज्ञापन

फाइलें खंगालने में जुटे अफसर 

मुख्यमंत्री के रिपोर्ट मांगने के बाद अफसर देव स्मारक से जुड़ी फाइलें खोजने में जुट गए हैं। अब तक कोई ठोस जानकारी तो प्रशासन के हाथ नहीं लगी है, लेकिन इतना जरूर पता चला है कि इसके संचालन के लिए समिति गठित थी। इस समिति में डीएम अध्यक्ष और डीआईओएस उपाध्यक्ष थे। इसके बाद अब जिला विद्यालय निरीक्षक को ही अभिलेखों की जानकारी का जिम्मा सौंपा गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय जानकारी के प्रयास में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Amar Ujala Impact: मैनपुरी में महाकवि देव स्मारक की बदहाली पर मुख्यमंत्री कार्यालय ने मांगी रिपोर्ट

 

ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने कराया था जीर्णोद्धार 

वर्ष 2012 में बनी सपा सरकार ने अगले ही साल इस महाकवि देव स्मारक का जीर्णोद्धार कराया था। जानकारी के अनुसार इसके लिए 14 लाख रुपये की धनराशि दी गई थी। इस धनराशि से ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने जीर्णोद्धार का कार्य कराया था। इसके चलते ग्रामीण अभियंत्रण विभाग से भी जानकारी मांगी गई है। 

मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि देव स्मारक के संबंध में जानकारी की जा रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक को इसके लिए पत्र भेजा गया है। जल्द ही जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा अभिलेख उपलब्ध कराए जाएंगे। जो भी प्रशासन द्वारा देव स्मारक के लिए संभव होगा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed