फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   chief minister yogi adityanath visited in mainpuri

मैनपुरीः योगी आदित्यनाथ ने किया जनता से सीधा संवाद, गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

Thu, 07 Jun 2018 01:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Thu, 07 Jun 2018 01:10 PM IST
विज्ञापन
chief minister yogi adityanath visited in mainpuri
समस्या सुनते सीएम - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को अपने तय कार्यक्रम के मुताबिक मैनपुरी पहुंचे। जहां योगी ने जनता से सीधे संवाद किया, उनकी समस्याएं सुनीं और उपलब्धियों को गिनाया। 
विज्ञापन


सीएम ने ग्राम चौपाल में बिजली कनेक्शन, शौचालय और प्रधानमंत्री आवास मिलने के बारे में सीधे वहां मौजूद जनता से सवाल पूछा। एक-एक करके सभी ने अपनी बात रख्ाी।
विज्ञापन


इस दौरान कई लोगों ने कहा कि उन्हें इसका लाभ मिल गया है तो कई ने कहा कि उन्हें नहीं मिला है। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कैंप लगाकर सभी को इन योजनाओं का लाभ दिया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

chief minister yogi adityanath visited in mainpuri
सीएम - फोटो : अमर उजाला
सीएम ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मैनपुरी में मार्च 2017 से पहले तक महज 17 आंगनबाड़ी केंद्र थे लेकिन अब इसकी संख्या 147 हो गई है। 

कहा कि तीन लाख परिवारों को राशन कार्ड उपलब्ध कराया गया। विद्युतीकरण योजना के तहत 532 गांवों में विद्युतीकरण कार्य किया गया है। एक वर्ष के अंदर 40 हजार परिवारों को गैस कनेक्शन बांटे गए। 

2017 में एक भी परिवार को प्रधानमंत्री योजना के तहत आवास नहीं मिला था लेकिन अब 252 परिवारों को आवास मुहैया कराया गया है। इसके अलावा सामूहिक विवाह, मुफ्त एलईडी लाइट आदि योजनाओं को भी गिनाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed