फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   chemists sell medicines at higher prices to family members in caesarean delivery In SN Medical College Agra

एसएन मेडिकल कॉलेज: सिजेरियन प्रसव मतलब डॉक्टर-केमिस्ट की चांदी, पर्चा पकड़ाया साथ में लगाया लड़का; वसूली शुरू

Thu, 14 Sep 2023 01:35 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 14 Sep 2023 01:35 PM IST
सार

आगरा में एसएन मेडिकल कॉलेज में सिजेरियन प्रसव मतलब डॉक्टर-केमिस्ट की चांदी हो गई। परिजन को पर्चा पकड़ाया और साथ में लड़का दिया। फिर केमिस्ट वाले ने बिना बिल दिए कई गुना अधिक कीमत पर दवाएं थमा दीं। 

विज्ञापन
chemists sell medicines at higher prices to family members in caesarean delivery In SN Medical College Agra
एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग में प्रसव के लिए आईं गर्भवती महिलाओं से सिजेरियन के नाम पर दवाओं के साथ दस्तानों के डिब्बे भी केमिस्ट से मंगाए जा रहे हैं। जैसे ही कोई सिजेरियन प्रसव का मामला आता है। स्टॉफ पर्चा बनाकर तीमारदार को केमिस्ट वाले लड़के के साथ भेज देता है। केमिस्ट वाले भी बिना बिल दिए 10 रुपये के इंजेक्शन को कई गुना दाम में बेचते हैं।

विज्ञापन


एसएन मेडिकल कॉलेज की प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग में रोजाना 25 प्रसव होते हैं। इनमें सिजेरियन प्रसव के नाम पर मरीजों के तीमारदारों से सभी दवाएं बाहर से मंगाई जा रही हैं। तीमारदारों का कहना है कि नूरी दरवाजे रोड पर स्थित दो केमिस्ट की दुकानों में से हफ्ते में एक-एक दिन हर केमिस्ट वाले का बंधा हुआ है। सिजेरियन का केस आते ही तीमारदार को केमिस्ट वाले अपने साथ ले जाते हैं और बिना बिल दिए तीमारदार से कई गुना पैसा वसूलते हैं। यहां तक की स्टाफ के लोग दस्ताने, टेस्ट ट्यूब तक भी मंगा रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- धर्मशाला की जमीन कब्जा का मामला: भाजपा नेता को महिलाओं ने बीच सड़क चप्पलों से पीटा, कपड़े फाड़े
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रसव के लिए पत्नी लेकर आया था। डॉक्टर ने सिजेरियन बताया था। स्टॉफ के लोगों ने सादे कागज पर दवाई का पर्चा बनाकर दे दिया और विभाग में पहले से खड़े हुए व्यक्ति के साथ दवा लेकर आने के लिए कहा। 7000 रुपये में पत्नी का सिजेरियन से प्रसव हुआ है। -आकाश, तीमारदार, पैथोली


यह भी पढ़ेंः- दांव पर जीवन: चंद पैसों के लिए मेडिकल वेस्ट से एल्युमिनियम-कांच निकाल रहीं महिलाएं, सालों से चल रहा अवैध धंधा

पत्नी का सिजेरियन से बच्चा हुआ था। सिजेरियन में करीब 6000 का खर्चा आया है। विभाग में केमिस्ट वाला पहले से खड़ा था। स्टाफ के लोगों ने उसके साथ जाने के लिए कहा। दस्ताने, इंजेक्शन आदि मंगाया गया था। जानकारी की तो पता चला कि केमिस्ट वाले ने ज्यादा पैसे वसूले हैं। -वकील खान, तीमारदार, खेड़िया मोड़

यह भी पढ़ेंः- UP: कार में पड़ी थी व्यापारी की खून से सनी लाश, अनलॉक दरवाजे...और तेज आवाज में बज रहा म्यूजिक; इसके पीछे कौन ?

किसी भी केमिस्ट वाले को विभाग में खड़ा होना मना है। हमने नोटिस भी लगा दिया है। अगर इस तरह की गतिविधि हो रही है तो हम जांच कर कार्रवाई करते हैं। -डॉ. प्रशांत गुप्ता, प्राचार्य, एसएन मेडिकल कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed