फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Women beat BJP leader with slippers in middle of road in Firozabad

धर्मशाला की जमीन कब्जे का मामला: भाजपा नेता को महिलाओं ने बीच सड़क चप्पलों से पीटा, कपड़े फाड़े

Sat, 16 Sep 2023 04:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 16 Sep 2023 04:32 PM IST
सार

फिरोजाबाद में धर्मशाला की जमीन कब्जा करने के मामले में हुए विवाद में भाजपा नेता को महिलाओं ने बीच सड़क चप्पलों से पीटा। यही नहीं कपड़े भी फाड़ दिए। 

विज्ञापन
Women beat BJP leader with slippers in middle of road in Firozabad
Firozabad News: भाजपा नेता को महिलाओं ने बीच सड़क चप्पलों से पीटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में धर्मशाला की भूमि पर अवैध कब्जे के मामले में गए भाजपा नेता की दबंगों ने महिलाओं के साथ मिलकर बुधवार दोपहर चप्पलों से पिटाई कर दी। यही नहीं उनके कपड़े फाड़ दिए। इस दौरान एक युवक का सिर फट गया। मौके पर पुलिस के साथ पहुंचे एसडीएम ने मामला शांत कराया। मामले में 10 लोगों पर हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


टूंडला के स्टेशन रोड पर सिटी सेंटर के सामने धर्मशाला की जमीन पर कब्जे को लेकर विरोध चल रहा है। इसी को लेकर बुधवार दोपहर साढ़े बारह बजे करीब सविता समाज के कुछ लोग भाजपा नेता विरोध करने पहुंचे थे। तभी वहां मौजूद महिला-पुरुषों से विवाद हो गया और जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान कई लोग घायल हो गए। मामले में टूंडली निवासी नवल किशोर दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि सविता समाज की धर्मशाला पर कुछ लोग जबरन कब्जा कर रहे थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- एक साथ उठीं अर्थियां तो कांप गए कंधे: हादसे में बड़ी बहन की हुई मौत...शव देख छोटी के भी उड़ गए प्राण पखेरू

विज्ञापन
विज्ञापन

इसको लेकर वह समाज के रघुराज सिंह, सुशील सविता, बृजमोहन, रोहित दयाल, लोकेंद्र सिंह पौनियां, प्रवीन सभासद के साथ मौके पर पहुंचे थे। वह उन्हें राकेश कुमार, प्रदीप कुमार आदि को समझा रहे थे, तभी उन्होंने लाठी, डंडों से हमला बोल दिया। जान से मारने की नीयत से उनका गला दबा दिया। बचाने आए भाजपा सह प्रमुख मीडिया ओबीसी मोर्चा बृजक्षेत्र व जिला सहकारी क्रय-विक्रय समिति के चेयरमैन मुकेश धामा को सड़क पर गिराकर चप्पलों से पीटा, उनके कपड़े फाड़ दिए। 

यह भी पढ़ेंः- दांव पर जीवन: चंद पैसों के लिए मेडिकल वेस्ट से एल्युमिनियम-कांच निकाल रहीं महिलाएं, सालों से चल रहा अवैध धंधा
 

इतना ही नहीं उनकी हत्या का प्रयास किया गया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ तथा स्टेशन रोड पर जाम के हालात हो गए। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी मौके से भाग गए। एसडीएम सत्येंद्र सिंह, तहसीलदार निशा श्रीवास्तव भी पहुंच गईं। इस दौरान पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। 

यह भी पढ़ेंः- कोर्ट में हॉट-टॉक: यमुना में गिर रहे 91 नाले, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड बोला- पानी साफ; NGT ने कहा- पीकर दिखाएंगे

मामले में नवकिशोर ने राकेश कुमार, प्रदीप, दिनेश, सुनहरी लाल, अशोक कुमार, राहुल, रामप्रकाश, लाला, बंटी, बंटी का भाई, व कुछ अज्ञात महिला, पुरुषों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रदीप कुमार का कहना है कि धर्मशाला की भूमि को लेकर मारपीट हुई है। मामले की जांच कर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed