फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police investigating on suspicion of murder In case of businessman body being found in car in Agra

UP: कार में पड़ी थी व्यापारी की खून से सनी लाश, अनलॉक दरवाजे...और तेज आवाज में बज रहा म्यूजिक; इसके पीछे कौन ?

Thu, 14 Sep 2023 08:26 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 14 Sep 2023 08:26 AM IST
सार

आगरा में व्यापारी की खून से सनी लाश कार में पड़ी मिली थी। कार के दरवाजे अनलॉक थे और तेज आवाज में म्यूजिक बज रहा था। पुलिस जांच कर रही है कि आखिर इसके पीछे कौन है ?

विज्ञापन
police investigating on suspicion of murder In case of businessman body being found in car in Agra
Agra News: कार में व्यापारी का शव मिलने के बाद पहुंची पुलिस जांच करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में मोतीगंज के चावल व्यापारी मनु अग्रवाल की मंगलवार को एत्मादपुर थाना क्षेत्र के बुढ़िया के ताल में कार के अंदर लाश मिली थी। उनका गला कटा हुआ था। पुलिस ने व्यापारी की हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। परिजन ने व्यापारी के तनाव में होने की बात कही थी। इससे आत्महत्या की आशंका जाहिर की गई थी। मगर, पुलिस हत्या के बिंदु पर ही अपनी जांच आगे बढ़ा रही है। उनकी कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी देखे गए हैं।

विज्ञापन


मनु अग्रवाल मंगलवार शाम तकरीबन छह बजे दुकान से घर के लिए कार लेकर निकले थे। घर बल्केश्वर स्थित सीताराम कालोनी में है। मगर, वो घर नहीं पहुंचे। रात तकरीबन 8:30 बजे उनकी लाश एत्मादपुर में कार के अंदर मिली थी। उनका गला कटा था। हाथ में चाकू था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- बालगृह की अधीक्षिका पर गिरी गाज: निलंबन के बाद FIR दर्ज, पहले भी जा चुकी जेल; बच्ची को चप्पल से पीटते दिखी थी

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट की मदद से कार की जांच की। कार में कोल्ड ड्रिंक की केन मिली, जो कि आधी से ज्यादा खाली थी। इसके अलावा पानी की बोतल थी। कार के सभी दरवाजे अंदर से अनलॉक थे। एफएम पर म्यूजिक भी बज रहा था। कार सड़क किनारे खड़ी थी। अंदर और बाहर की लाइट जलने के साथ ही एसी भी चालू था।

यह भी पढ़ेंः- UP News: 50 हजार का इनामी शातिर कॉलोनाइजर दबोचा गया, पांच साल से दे रहा था चकमा; कारनामे सुन चौंक जाएंगे आप

पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि हत्या के बिंदु पर जांच की जा रही है। डाक्टर के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया है। वीडियोग्राफी भी कराई गई है। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से लेकर काल डिटेल खंगाली जा रही है।

यह भी पढ़ेंः- खतरनाक तस्कर: नेपाल से लाए तीन करोड़ की चरस, सफारी में ऐसे छिपाया कि ढूंढने में पुलिस के छूटे पसीने

कालोनी से 20 मीटर पहले मोड़ ली थी कार

पुलिस ने व्यापारी के मोतीगंज से एत्मादपुर पहुंचने वाले रास्ते के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। घर के रास्ते के कैमरे भी देखे। इसमें पता चला कि व्यापारी मोतीगंज से बल्केश्वर आए थे। कालोनी के गेट से 20 मीटर पहले अपनी कार मोड़ ली थी। यह फुटेज शाम 6:45 बजे के हैं। इसके बाद उनकी कार रात 8:30 बजे एत्मादपुर में मिलती है। घटनास्थल से 500 मीटर पहले एक चेक पोस्ट है। इस पर लगे कैमरे में एक घंटे के अंदर दो क्रेटा कार निकलती नजर आ रही हैं। इसमें एक व्यापारी की है। इसके बाद ही उनकी मौत हुई।

पुलिस की जांच के बिंदु

  • व्यापारी के साथ कार में कोई और व्यक्ति तो नहीं था ?
  • घर के पास से कार क्यों मोड़कर एत्मादपुर ले गए ?
  • सुबह से शाम तक व्यापारी से किन-किन लोगों ने बात की ?
  • गले पर एक इंच से अधिक गहरा घाव था। यह खुद काटने पर हुआ या फिर किसी और के काटने पर ?
  • परिजन ने सबसे पहले व्यापारी के तनाव में होने की बात क्यों कहीं? इसका क्या कारण था ?
  • चाकू पर फिंगर प्रिंट किसके हैं? इसके लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला की रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed