फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CHC Bajnagar and Health Wellness Center Bondar found closed

Agra News: सीएचसी बाजनगर व हेल्थ वेलनेस सेंटर बोंदर मिले बंद

Wed, 15 May 2024 03:48 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 15 May 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
CHC Bajnagar and Health Wellness Center Bondar found closed
कासगंज। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव अग्रवाल ने सहावर क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्र एवं हेल्थ वेलनेस सेंटरों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में पीएचसी बाजनगर एवं हेल्थ वेलनेस सेंटर बोंदर बंद मिले। सीएमओ ने सहावर के चिकित्साअधीक्षक को चिकित्सक, सीएचओ सहित आठ के वेतन काटने एवं स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए। सीएमओ जब बोंदर हेल्थ वेलनेस सेंटर पहुंचे तो वहां ताला लटका मिला। सेंटर पर तैनात सीएचओ हरीश एवं एएनएम सुधांशु का एक दिवस का वेतन काटने तथा स्पष्टीकरण मांगने के आदेश दिए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाजनगर में भी निरीक्षण के दौरान ताला लटका मिला। स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात डॉ. टी. फातिमा, फार्मासिस्ट सुनील कुमार, एलटी संजय सिंह, स्टाफ नर्स वर्षा के एक दिवस का वेतन कटौती करते हुए स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए। हेल्थ वेलनेस सेंटर दीपपुर साफ-सफाई व्यवस्था ठीक नहीं पाई गई। ओपीडी रजिस्टर का अद्यतन स्थिति में उचित रखरखाव नहीं पाया गया। सीएचओ अश्वनी को चेतावनी देते हुए स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया। हेल्थ वेलनेस सेंटर चंदवा का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed