{"_id":"5b6958514f1c1ba43e8b5a7c","slug":"chaiwala-photo-in-police-dress-goes-viral-on-social-media","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर वायरल हो रही 'पुलिसवाले' की तस्वीर, सच्चाई हैरान करने वाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही 'पुलिसवाले' की तस्वीर, सच्चाई हैरान करने वाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 07 Aug 2018 02:01 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की वर्दी में चायवाले युवक का फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा की एक पुलिस चौकी पर चाय पिलाते-पिलाते एक युवक ने अपनी पुलिस की वर्दी पहनने की हसरत पूरी कर ली। कभी वायरलेस सेट हाथ में लेकर तो कभी पुलिस की कैप पहनकर फोटो खींचे और खिंचवाए।
इससे भी मन नहीं भरा तो दरोगा की वर्दी ही पहन ली। चौकी के उद्घाटन में तो दरोगा ही नहीं, इंस्पेक्टर, सीओ और एसपी सिटी तक के साथ सेल्फी ले ली। रविवार को यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। अब थाना पुलिस के होश उड़े हुए हैं।
मामला थाना एत्माद्दौला क्षेत्र का है। एक युवक थाने की एक चौकी पर चाय पिलाता है। दरोगा और सिपाही उससे अन्य काम भी करा लेते हैं। इससे वो पुलिस का खास बन गया। पुलिस चौकी पर आते-आते उसने कभी कैप पहनकर फोटो खींची तो कभी वायरलेस सेट लेकर।

बड़े बड़े अधिकारियों संग ली सेल्फी
एक दिन तो चोरी-छिपे दरोगा की वर्दी ही पहन ली। चार महीने पहले चौकी का नवनिर्माण होने पर उद्घाटन किया गया था। इसमें एसपी सिटी से लेकर अन्य अधिकारी आए थे। युवक ने उनके साथ भी कई सेल्फी खींच ली।
कुछ फोटो में वो सैल्यूट करता हुआ नजर आ रहा है। कुछ फोटो मेयर नवीन जैन सहित प्रधानमंत्री की फोटो के साथ भी हैं। यह फोटो फेसबुक पर भी डाल दिए। रविवार को व्हाट्सएप पर फोटो वायरल हो गए।
इसकी जानकारी से थाना पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने युवक की तलाश की, लेकिन वो काम के सिलसिले में हैदराबाद गया हुआ है। फोन पर बताया कि उसके भाई ने ज्यादा लाइक लेने के लिए यह फोटो फेसबुक पर डाले थे।