फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   cases code of conduct violation in agra zone in 2017 assembly elections

आचार संहिता उल्लंघन के मामले: पिछले चुनाव में मैनपुरी में दर्ज हुए थे सबसे ज्यादा केस, एटा दूसरे स्थान पर

Mon, 24 Jan 2022 02:26 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 24 Jan 2022 02:26 PM IST
सार

आगरा जोन में पिछले विधानसभा चुनाव में आचार संहिता उल्लंघन में गंभीर अपराध के मामलों में 220 लोग नामजद हुए थे। सबसे ज्यादा मामले मैनपुरी में दर्ज हुए। आगरा, मथुरा और कासगंज जनपद में एक भी केस दर्ज नहीं हुआ। 

विज्ञापन
cases code of conduct violation in agra zone in 2017 assembly elections
यूपी चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जोन में पिछले विधानसभा चुनाव में आचार संहिता उल्लंघन में गंभीर अपराध के मामलों में 220 लोग नामजद हुए थे। सबसे ज्यादा मामले मैनपुरी में दर्ज हुए। आगरा, मथुरा और कासगंज जनपद में एक भी केस दर्ज नहीं हुआ। 

विज्ञापन


वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में आगरा जोन में आचार संहिता उल्लंघन में गंभीर अपराध के 118 मुकदमे दर्ज हुए थे। इनमें सबसे ज्यादा उल्लंघन मैनपुरी में हुआ। वहां पर जोन में सबसे ज्यादा 49 मामले दर्ज हुए। एटा में 27, फिरोजाबाद में 24 और अलीगढ़ में 17 केस दर्ज हुए। हाथरस में एक ही मामला सामने आया। वहीं आगरा, मथुरा और कासगंज में एक भी शिकायत दर्ज नहीं हुई।
विज्ञापन


चार जनवरी 2017 को विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी हुई थी। इसके साथ ही आचार संहिता भी लागू हो गई थी। प्रथम चरण का मतदान 11 फरवरी को हुआ था। इसमें आगरा जोन के जिले भी शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आचार संहिता लागू होने से लेकर मतदान के दिन तक उल्लंघन में गंभीर अपराध के 118 मामले दर्ज हुए। इनमें 220 लोगों को नामजद किया गया। 30 के नाम बाद में सामने आए। 41 की नामजदगी गलत मिलने पर नाम निकाल दिए गए। पुलिस 102 केस में चार्जशीट लगा चुकी है, जबकि 16 में अंतिम रिपोर्ट लगाई गई। 75 मामले कोर्ट में विचाराधीन हैं।
 
जिला अपराध नामजद बाद में शामिल आरोपी नाम गलत पाए  आरोपपत्र   अंतिम रिपोर्ट
मैनपुरी 49  80 0 10 48 1
एटा   27 33 9 3 23 4
फिरोजाबाद 24 66  8 23  16 8
अलीगढ़  17  36 5 14 3
हाथरस  1 5 13 0 1 0
कासगंज  0 0 0 0 0 0
मथुरा 0 0 0 0 0 0
आगरा 0 0 0 0 0 0

118 मुकदमे हुए थे दर्ज
आगरा जोन के एडीजी राजीव कृष्ण ने बताया कि आगरा जोन में विधानसभा चुनाव 2017 के दौरान आचार संहिता उल्लंघन में गंभीर अपराध के 118 मुकदमे दर्ज हुए थे। इनमें से 102 में आरोपपत्र तो 16 में अंतिम रिपोर्ट लगाई गई।


 

क्या हैं गंभीर अपराध
पुलिस ने बताया कि आचार संहिता उल्लंघन के गंभीर अपराध में दो तरीके के मामले आते हैं। इनमें एक तो किसी प्रत्याशी के साथ कोई आपराधिक घटना हुई हो। दूसरा किसी प्रत्याशी ने एक बार आचार संहिता का उल्लंघन किया हो। उसे फिर से ऐसा न करने की हिदायत दी गई हो। इसके बावजूद उसने उसी तरह का उल्लंघन किया हो। इस तरह के मामलों को गंभीर अपराध की श्रेणी में रखा जाता है।

तीन कंपनी फोर्स बाहर से आया
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि तीन कंपनी फोर्स बाहर से आया है। यह फोर्स पुलिस के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहा है। लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया जा रहा है। मतदान से पहले और फोर्स आएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed