{"_id":"6307bd037c54a142c17fdb63","slug":"case-filed-against-teacher-for-beating-student-mainpuri-news-agr5445790167","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र को पीटने के मामले में शिक्षक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र को पीटने के मामले में शिक्षक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
करहल। गांव खेड़ा महान में दो छात्रों के बीच हुए झगड़े के बाद शिक्षक ने एक छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी। मामले में तहरीर मिलने पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के विरुद्ध मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। शिक्षक पर जातिवाद के नाम पर कट्टरता फैलाने का भी आरोप लगाया गया है।
थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा महान निवासी धीर सिंह ने बताया कि उनका पुत्र अर्पित गांव के ही पूर्व उच्च माध्यमिक विद्यालय खेड़ा महान में आठवीं का छात्र है। 22 अगस्त को उनके पुत्र व एक अन्य छात्र अनमोल के बीच विवाद हो गया था। छात्र की शिकायत पर प्रधानाचार्य राजीव कुमार ने उनके पुत्र अर्पित को बेरहमी से पीटा। धीर सिंह ने बताया कि प्रधानाचार्य अनुसूचित जाति के हैं, इस कारण जातिवाद करते हुए एक ही छात्र को दंडित किया। इससे पूर्व भी प्रधानाचार्य के खिलाफ जातिवाद की शिकायत की गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
खेड़ा महान के पूर्व उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव कुमार का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें वह प्रधानमंत्री को लेकर भी अपशब्द बोल रहे हैं। वायरल वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।