फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bullet bike Not Giving in Marriage daughter-in-law Set Fire By Family

बुलेट बाइक नहीं देने पर बहू को जलाकर मारने का आरोप, दहेज हत्या में चार गिरफ्तार

Tue, 17 Dec 2019 12:33 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 17 Dec 2019 12:33 PM IST
विज्ञापन
Bullet bike Not Giving in Marriage daughter-in-law Set Fire By Family
रिंकी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सदर के सेवला जाट में शादी के रविवार रात को विवाहिता रिंकी की संदिग्ध हालात में जलने से मौत हो गई। उनकी शादी को छह महीने ही हुए थे। मृतका के मायका पक्ष का आरोप है कि पति बुलेट बाइक की मांग कर रहा था। नहीं देने पर रिंकी को जला दिया। परिजनों की तहरीर पर पति सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। चार आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


गांव तेहरा, सैंया निवासी रिंकी (22) की शादी 25 जून को सेवला जाट निवासी अमरजीत से हुई थी। अमरजीत एक जूता कंपनी में सुपरवाइजर है। रिंकी के पिता चंद्रभान ने बताया कि शादी में टीवीएस बाइक दी थी। इससे दामाद खुश नहीं था। वह बुलेट बाइक की मांग करता था।
विज्ञापन


ससुराल के अन्य लोग भी अतिरिक्त दहेज की मांग करते थे। इसके लिए रिंकी का उत्पीड़न करते थे। कई बार रिंकी मायके में आकर रहने लगी। हर बार ससुराली फिर से परेशान नहीं करने का आश्वासन देकर घर ले जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार रात आठ बजे पड़ोसियों से सूचना मिली कि रिंकी को जला दिया गया है। इस पर एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी पहुंच गए। रिंकी 90 फीसदी जल चुकी थी। इस पर उसे चिकित्सकों ने दिल्ली रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

सीओ सदर विकास जायसवाल ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर अमरजीत, ससुर ओमकार, सास माया, ननद लक्ष्मी, अमित ददिया ससुर वेदीवाल के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। विवाहिता को जलाने का आरोप लगाया है। अमरजीत, अमित, माया लक्ष्मी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed