{"_id":"5fedff608ebc3e3b850d0102","slug":"bsa-agra-suspended-government-teacher-after-comment-on-social-media","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई: सोशल मीडिया पर अमर्यादित टिप्पणी के आरोप में शिक्षक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाई: सोशल मीडिया पर अमर्यादित टिप्पणी के आरोप में शिक्षक निलंबित
Fri, 01 Jan 2021 12:12 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 01 Jan 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय, खानपुर निठारी, फतेहपुर सीकरी के सहायक अध्यापक व राष्ट्रवादी शिक्षक संगठन के प्रदेश संयोजक मुकेश डागुर को निलंबित कर दिया है। आरोप है कि शिक्षक की ओर से सोशल मीडिया पर आए दिन उच्चाधिकारियों व विभाग के विरुद्ध राजनीतिक व अमर्यादित टिप्पणी की जाती है।
मुकेश डागुर के खिलाफ उच्चाधिकारियों की नोटिस का जवाब न देने व आदेशों की अवहेलना करने, समाचारपत्रों में विभाग व उच्चाधिकारियों के खिलाफ बिना तथ्यों के आधार पर बयानबाजी करने व विभाग की छवि धूमिल करने, चिकित्सावकाश पर रहते हुए बीएसए कार्यालय में प्रदर्शन करने, सरकारी कर्मचारी नियमावली का उल्लंघन करने और पद के दायित्वों का निर्वहन न करने आरोपों में कार्रवाई की गई है।
ये भी पढ़ें- CBSE Board Exam 2021: 4 मई से शुरू होंगी सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं, यहां जानें पूरी डिटेल्स
विज्ञापन
बीएसए राजीव कुमार के मुताबिक 30 दिसंबर को मुकेश डागुर के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। निलंबन अवधि में वह जैतपुरकलां स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) कार्यालय से संबद्ध रहेंगे। बीईओ, फतेहाबाद बृजराज सिंह व बीईओ, जैतपुरकलां अनिल निम को जांच अधिकारी नामित किया गया है। 15 दिन में रिपोर्ट मांगी गई है।

नियम विरुद्ध की है कार्रवाई
राष्ट्रवादी शिक्षक महासभा के प्रदेश संयोजक मुकेश डागुर का कहना है कि उन्होंने शिक्षक हित में बीएसए के खिलाफ शासन में शिकायत की थी, इसकी जांच चल रही है। दुर्भावना से प्रेरित होकर नियम विरुद्ध कार्रवाई की गई है। इसका उचित जवाब दिया जाएगा।
बीएसए लापता के पोस्टर दिखाए
राष्ट्रवादी शिक्षक महासभा की ओर से बृहस्पतिवार को सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय, अशोक नगर में बीएसए लापता के पोस्टर दिखाए गए। प्रदेश संयोजक मुकेश डागुर ने आरोप लगाया कि बीएसए का कार्यालय गुप्त स्थान पर चल रहा है, शिक्षक समस्याओं के निस्तारण के लिए भटक रहे हैं। वहीं, बीएसए राजीव कुमार यादव का कहना है कि वह सुबह 10 से 12 बजे तक और शाम को कार्यालय में थे। नियमित रूप से कार्यालय बैठ रहे हैं।