फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Brutal murder of young man at home Stray dogs scratched his face in firozabad up news

घर में युवक की नृशंस हत्या: आवारा कुत्तों ने चेहरा नोंच खाया, मुंह में खून लगा देख ग्रामीणों को चला पता

Mon, 08 May 2023 02:07 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 08 May 2023 02:07 PM IST
सार

युवक घर में अकेला ही रहता था। उसकी हत्या किसने और कब की ये किसी को पता नहीं चल सका। उसके घर से एक कुत्ता निकला, जिसका मुंह खून से सना था। ये देख ग्रामीण हैरान रह गए और पुलिस को सूचना दी। 
 

विज्ञापन
Brutal murder of young man at home Stray dogs scratched his face in firozabad up news
घर का सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना मक्खनपुर क्षेत्रांर्गत गांव अरमरा जट्ट में युवक की घर के अंदर ईंटों से कुचलकर हत्या कर दी। हत्या की जानकारी रविवार की शाम को उस समय हुई जब ग्रामीणों से उसके मकान से कुत्ते को बाहर निकलते देखा। उसके मुंह में खून लगा देखकर कुछ अनहोनी की आशंका पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेजा है।

विज्ञापन

अकेला ही रहता था ललित

अरमरा जट्ट निवासी ललित (28) के माता-पिता की पहले ही मौत हो गई थी। बहन की शादी करने के बाद वह गांव के बाहर स्थित मकान में अकेला ही रहता था। रविवार की शाम को ललित के मकान से एक कुत्ता बाहर निकला तो उसके मुंह में खून लगा ग्रामीणों ने देखा तो इसकी सूचना थाना मक्खनपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मैनपुरी की 'गालीबाज' जेलर: कोमल मंगलानी का एक और वीडियो वायरल, सिंघम स्टाइल में बनाई रील

विज्ञापन
विज्ञापन

अंदर मृत मिला युवक 

पुलिस ने मकान के अंदर जाकर देखा तो युवक मृत पड़ा था। उसके सिर को ईंटों से कुचला गया था। इतना ही नहीं उसके चेहरे को कुत्तों ने खा लिया था। थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

ये भी पढ़ें - Agra: गलत दिशा में चला रहा था कार, ट्रैफिक सिपाही ने चालक के साथ किया कुछ ऐसा; हो गया वायरल

कुत्ते ने खा लिया चेहरा 

थाना प्रभारी मक्खनपुर बैजनाथ सिंह ने कहा कि युवक की ईंटों से कुचलकर हत्या की गई है। आशंका है कि उसके एक दिन पहले हत्या हो गई है। कुत्ते ने उसका चेहरा खा डाला है। युवक की हत्या का कारण पता किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - दंपती के बीच दरार: पत्नी ने वापस मांगे गिफ्ट, पति ने थमा दिया खाने और नारियल पानी का बिल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed