फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मैनपुरी की 'गालीबाज' जेलर: कोमल मंगलानी का एक और वीडियो वायरल, सिंघम स्टाइल में बनाई रील

Mon, 08 May 2023 01:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 08 May 2023 01:23 PM IST
विज्ञापन
mainpuri jail superintendent komal mangalani Singham style viral after abused constable from stage
komal mangalani - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी की जेल अधीक्षक कोमल मंगलानी का एक वीडियो पिछले दिनों इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो गालियां देते हुए नजर आ रही हैं। ये मामला शांत भी नहीं हुए उससे पहले ही उनका एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने सिंघम स्टाइल में रील बनाई है। बता दें नवंबर 2021 में मैनपुरी जेल की अधीक्षक का चार्ज संभालने वाली कोमल 2017 बैच की पीपीएस अधिकारी हैं।


इस रील में उन्होंने अपने वर्दी पहनने के स्टाइल को शेयर किया है, जिसमें बड़ी ही दबंग स्टाइल में अपने बैच सही करते हुए, बैल्ट लगाते हुए और नाम पट्टिका दिखाते हुआ का वीडियो है। इसके साथ ही वे कैप पहनती हैं और सिंघम स्टाइल में चश्मा भी लगाती हैं। ये वीडियो को कुछ लोग टिट्वर पर शेयर कर रहे हैं, जिसमें कमेंट किया गया है कि 'गाली वाली मैडम का अपना टशन है। खुद वर्दी पहन कर रील बनाएं, दूसरा बातचीत भी करे तो गाली खाए।' इस ट्वीट को जमकर रीट्वीट किया जा रहा है।
 
Trending Videos
mainpuri jail superintendent komal mangalani Singham style viral after abused constable from stage
komal mangalani - फोटो : अमर उजाला
बता दें मैनपुरी में सोशल मीडिया पर जेल अधीक्षिका का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें अधीक्षिका सिपाहियों को लेकर अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करती नजर आ रहीं थीं। हालांकि अधिकारी का कहना था कि वीडियो में छेड़छाड़ कर बढ़ा चढ़ा कर पेश किया गया है।
 
mainpuri jail superintendent komal mangalani Singham style viral after abused constable from stage
komal mangalani - फोटो : अमर उजाला
वीडियो में वे आंबेडकर जयंती के अवसर पर मंच पर हाथ में माइक लिए अचानक से उग्र होकर गाली देते हुए रुक गईं। इसके बाद आरक्षियों के खिलाफ उनके द्वारा काफी कुछ अपमानजनक शब्द भी बोले गए। इसका वीडियो वहां मौजूद किसी शख्स द्वारा बनाकर वायरल किया गया। जेल अधीक्षिका का वीडियो वायरल होने के बाद चर्चाएं शुरू हो गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
mainpuri jail superintendent komal mangalani Singham style viral after abused constable from stage
komal mangalani - फोटो : अमर उजाला
जब इस बारे में जेल अधीक्षिका कोमल मंगलानी से जानकारी ली तो बताया कि वह आंबेडकर जयंती के अवसर पर चीफ गेस्ट थीं। कुछ लोगों द्वारा हरकत की जा रही थी, जो उन्हें नागवार गुजरी।
विज्ञापन
mainpuri jail superintendent komal mangalani Singham style viral after abused constable from stage
komal mangalani - फोटो : अमर उजाला
इस पर उनके द्वारा गुस्सा जाहिर किया गया, लेकिन वायरल किए गए वीडियो में छेड़छाड़ कर बढ़ा चढ़ाकर पेश किया गया है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed