फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rift between couple Wife asked for gifts back husband handed over  bill for food and coconut water

दंपती के बीच दरार: पत्नी ने वापस मांगे गिफ्ट, पति ने थमा दिया खाने और नारियल पानी का बिल

Mon, 08 May 2023 12:24 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 08 May 2023 12:24 PM IST
सार

पत्नी ने ससुराल में पति को दिए हुए सामान की लिस्ट भेजी तो पति ने भी जवाब देते हुए खाना खिलाने से लेकर नारियल पानी पिलाने तक का बिल भेज दिया। 
 

विज्ञापन
Rift between couple Wife asked for gifts back husband handed over  bill for food and coconut water
पति-पत्नी के बीच विवाद (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा में पति-पत्नी के बीच रार कुछ इस कदर छिड़ गई है कि रविवार को परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलर भी परेशान हो गए। दोनों ने एक-दूसरे पर खूब आरोप लगाए। इसके बाद मंगनी के बाद हुई मुलाकातों (डेट) में रेस्टोरेंट में हुए खर्च, एक-दूसरे को दिए गिफ्ट गिनाते हुए उसे वापस मांग रहे हैं।

विज्ञापन

यहां का है मामला 

हरीपर्वत क्षेत्र की एक युवती की शादी करीब पांच महीने पहले न्यू आगरा क्षेत्र के एक युवक के साथ हुई। युवती एक स्कूल में क्लर्क है। युवक एक कंपनी में अकाउंटेंट है। शादी के दो दिन बाद ही पति-पत्नी के बीच झगड़े होने लगे। बात इतनी बढ़ गई कि शादी के एक महीने के बाद पत्नी मायके आ गई। पत्नी ने आरोप लगाया कि मंगनी के बाद शादी से पहले तो पति घुमाने-फिराने लेकर जाता। बाहर खाना खिलाने भी लेकर जाता। मगर शादी के बाद पति कहीं भी लेकर नहीं गया। फोन पर किसी से बात करो तो शक करता है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Agra: गलत दिशा में चला रहा था कार, ट्रैफिक सिपाही ने चालक के साथ किया कुछ ऐसा; हो गया वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पत्नी ने ससुराल भेजी गिफ्ट की लिस्ट 

पत्नी मायके आकर शादी से पहले पति को दिए गए गिफ्ट ईयरबर्ड, टेडी बीयर वापस मांगने लगी। इसके अलावा अन्य सामान की लिस्ट बनाकर ससुराल भेज दी। लिस्ट देखने के बाद पति ने भी पहली मुलाकात से लेकर आखिरी मुलाकात तक का बिल बनाकर भेज दिया। लिखा कि पहली बार मिलने पर रेस्टोरेंट में 1120 रुपये का खाना खिलाया। खाने के बाद 40 रुपये का नारियल पानी पिलाया। एक बार नौकरी का फाॅर्म और कॉलेज की फीस भी भरी थी।

ये भी पढ़ें -  गुम गया पूरा परिवार: नैनीताल घूमने गया था दवा व्यापारी का परिवार, नहीं चल सका पता

 

व्हाट्सएप पर चैटिंग करती है पत्नी 

पति ने आरोप लगाया कि शादी के दो दिन बाद ही पत्नी किसी से व्हाट्सएप पर चैटिंग कर रही थी। कई बार समझाने के बावजूद भी नहीं मान रही थी। जब देखो तब फोन पर बात करती रहती थी। घर में बात बात पर झगड़ा करती। जब इसने अपना सामान वापस मांगा तो मैंने भी अपना मांग लिया। रविवार को काउंसलर अमित गौड़ ने बताया कि दोनों का काफी समझाने का प्रयास किया। मगर बात नहीं बन सकी।

ये भी पढ़ें -The Kerala Story: निगेटिव रोल में दिखीं 'आसिफा' का आगरा से खास रिश्ता, बताया क्यों चुना ये किरदार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed