फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Traffic police constable slaps driver driving in wrong direction

Agra: गलत दिशा में चला रहा था कार, ट्रैफिक सिपाही ने चालक के साथ किया कुछ ऐसा; हो गया वायरल

Mon, 08 May 2023 12:16 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 08 May 2023 12:16 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर  ट्रैफिक सिपाही  का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उसने कार चालक के साथ बदसलूकी की।  ट्रैफिक सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया है। 
 

विज्ञापन
Traffic police constable slaps driver driving in wrong direction
traffic police, - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा के जीवनी मंडी में शनिवार रात को यातायात पुलिस के सिपाही ने कार चालक को चांटा मार दिया। वह गलत दिशा से कार लेकर आ रहा था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ट्वीट पर संज्ञान लेते हुए कमिश्नर ने जांच के आदेश किए। मामले में सिपाही को लाइन हाजिर किया गया है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन

जीवनी मंडी-वाटरवर्क्स मार्ग का मामला 

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो 1.25 मिनट का है। यह शनिवार रात को जीवनी मंडी-वाटरवर्क्स मार्ग का बताया गया है। गलत दिशा से एक कार आती है। यह देखकर हेलमेट पहने यातायात पुलिस का सिपाही चालक की तरफ जाता है। उसे एक चांटा मारता है। उससे कुछ कहता भी है, तभी सिपाही का साथी आता है। वह उसे ले जाता है। बाद में सिपाही चालक से आगे बढ़ाने के लिए बोल देता है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - गुम गया पूरा परिवार: नैनीताल घूमने गया था दवा व्यापारी का परिवार, नहीं चल सका पता

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक ने बनाया वीडियो 

एक युवक वीडियो बना रहा है। वह चालक से चांटा मारने का कारण भी पूछता है। मगर, चालक ज्यादा कुछ नहीं बताता है। कहता है कि उसकी गलती है। साथ में एक व्यक्ति और बैठे हुए थे। शायद युवक को वीडियो बनाते देखकर ही सिपाही दूर चले जाते हैं। इस वीडियो को ट्वीट किया गया। मामला कमिश्नर तक पहुंचा। इस पर जांच के आदेश किए गए।

ये भी पढ़ें - ताजमहल में खूंखार हो रहे बंदर: रशियन महिला पर हमला कर हाथ में काटा, टिकट खिड़कियों पर भी उत्पात

 

सिपाही किया गया लाइन हाजिर 

वीडियो में सिपाही रवेंद्र सिंह नजर आ रहे हैं। उनकी जीवनी मंडी पर ड्यूटी थी। अपर पुलिस उपायुक्त अरुण चंद ने बताया कि चालक की पिटाई की गई थी। इस पर सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। मारपीट करना गलत है। चालक गलत दिशा में आ रहा था। हालांकि उसकी तरफ से कोई शिकायत नहीं की गई है।

ये भी पढ़ें - The Kerala Story: निगेटिव रोल में दिखीं 'आसिफा' का आगरा से खास रिश्ता, बताया क्यों चुना ये किरदार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed