फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bring the party's policies and plans to the public

पार्टी की नीतियों व योजनाओं को पहुंचाएं जन जन तक- अश्वनी

Wed, 18 Aug 2021 07:56 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 07:56 PM IST
विज्ञापन
Bring the party's policies and plans to the public
कासगंज। भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन पार्टी कार्यालय पर आयोजित किया गया। जिसमें विधानसभा चुनावों में जीत के लिए योजना पर मंथन किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी ने कहा कि सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर क्षेत्र के हर एक बूथ को मजबूत करें। ब्रजप्रांत अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि मंडल अध्यक्ष और प्रभारी क्षेत्र में पार्टी को मजबूत करने में जुट जाएं। पार्टी की नीतियों और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। क्षेत्र में लोगों के बीच पहुंचकर उनके साथ बैठक करें। आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा को फिर से जिताना है। जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने कहा कि पदाधिकारी और कार्यकर्ता चुनावों में जीत के लिए जुट जाएं। जिला प्रभारी अनिल चौधरी, नमामि गंगे प्रदेश सह संयोजक अनिल पुंढीर, महेंद्र सिंह राणा, रामेश्वर दयाल महेरे, राजवीर सिंह भल्ला, योगेश चौधरी, संजय पुंढीर ने भी संबोधन किया। सम्मेलन में संजय सोलंकी, सुरेश माहेश्वरी, कौशल साहू, जय सिंह वर्मा, शरद गुप्ता, यशवीर राजपूत, उत्तमचंद्र पाथरे, रामगोविंद महेरे, रामनिवास राजपूत, मनीषा गुप्ता, डा. सांत्वना पाराशर, जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed