फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bride dies on the 12th day of marriage Police found picture that revealed secret three arrested with Engineer

शादी के 12वें दिन दुल्हन की मौत: पुलिस को मिली वो तस्वीर, जिसने खोल दिया राज....दूल्हा, ससुर और देवर गिरफ्तार

Mon, 09 Dec 2024 12:59 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 09 Dec 2024 12:59 PM IST
सार

शादी के 12वें दिन दुल्हन की मौत के मामले में पुलिस पड़ताल शुरू हुई, तो वो तस्वीर मिल गई जिसने दहेज लोभियों के लालच का राज खोल दिया। इसके बाद पुलिस ने इंजीनियर दूल्हा, ससुर और देवर को गिरफ्तार कर लिया है। 

 

विज्ञापन
Bride dies on the 12th day of marriage Police found picture that revealed secret three arrested with Engineer
शादी का फोटो और गिरफ्तार आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में शादी के 12वें दिन नवविवाहिता की कार के लिए हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी इंजीनियर पति, ससुर और देवर को गिरफ्तार किया। तीनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। केस में आरोपी ननद-ननदोई पर कार्रवाई के लिए जांच चल रही है। पुलिस को दहेज में रुपये लेने के फोटो मिल गए हैं। उधर, परिजन पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: पति और बेटा बना हैवान...महिला की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या, वो गिड़गिड़ाती रही; नहीं आया रहम
विज्ञापन



 

24 नवंबर हुई थी शादी
फिरोजाबाद के पुराना रसूलपुर निवासी पशु कारोबारी अमर सिंह की बेटी प्रियंका (28) की शादी 24 नवंबर को नोएडा की जेनरेटर कंपनी के इंजीनियर रोहित के साथ हुई थी। वह ताजनगरी फेज-2 जोनल पार्क के पास रहते हैं। शुक्रवार रात को प्रियंका ने मां मंजू से बात की थी। बाद में परिजन को एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी में स्ट्रेचर पर प्रियंका का शव लावारिस हाल में मिला था।

ये भी पढ़ें -  18 सेकंड में पत्नी पर 11 वार: पति ने लोहे की रोड और बेटे ने... इसलिए किया कत्ल, CCTV देख दहल जाएगा दिल

दहेज हत्या का दर्ज हुआ केस
पुलिस ने पति रोहित, ससुर राकेश, देवर ऋषभ, ननद रिया और ननदोई राॅकी के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया था। एसीपी ताज सुरक्षा सैय्यद अरीब अहमद ने बताया कि साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। मृतका के परिजन ने दहेज लेने के सबूत दिए हैं। फोटो में रुपये लेते ससुराली नजर आ रहे हैं। नामजद ननद और ननदोई की संलिप्तता की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें -   UP: सुहागरात पर इसलिए बनाई पति से दूरी...दो बहनों की सगे भाइयों से शादी, एक गलत फहमी; नौ माह बाद हुआ ये फैसला
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त से मिलेंगे
मृतका के भाई सरजू ने बताया कि पुलिस ने पति सहित तीन को गिरफ्तार किया है। ननद और ननदोई की गिरफ्तारी नहीं की। जबकि दहेज मांगने में वो भी थे। वह अब पुलिस आयुक्त से मिलने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed