फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Villagers protest against waterlogging and filth in Kheragarh tehsil in Agra

जलभराव-गंदगी पर फूटा आक्रोश: तहसील में हंगामा, महिलाओं ने किया भजन-कीर्तन; अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी

Mon, 07 Sep 2026 06:06 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 07 Sep 2026 06:06 PM IST
सार

खेरागढ़ तहसील में प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप था कि नगर पंचायत चेयरमैन कुलदीप गर्ग और अधिकारियों से कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं कराया गया।  कई परिवार छतों पर रहने को विवश हैं। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

विज्ञापन
Villagers protest against waterlogging and filth in Kheragarh tehsil in Agra
तहसील में भजन कीर्तन करती महिलाएं। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के नगर पंचायत जगनेर के वार्ड संख्या-2 एवं 7 में पिछले तीन वर्षों से जलभराव और गंदगी की समस्या से जूझ रहे सैकड़ों महिला-पुरुष सोमवार को ट्रैक्टरों में सवार होकर खेरागढ़ तहसील पहुंच गए। ग्रामीणों ने तहसील परिसर में भजन-कीर्तन के साथ अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरने के दौरान प्रदर्शनकारियों ने सुनवाई न होने का आरोप लगाते हुए जगनेर नगर पंचायत के प्रभारी अधिशासी अधिकारी एवं एसडीएम न्यायिक विनोद चौधरी की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। स्थिति को देखते हुए एसडीएम नरेंद्र गंगवार मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर उन्हें शांत कराया। 
विज्ञापन


विज्ञापन


धरने में शामिल महिलाओं ने बताया कि लगातार जलभराव के कारण करीब 200 परिवार नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। बरसात में घरों के भीतर तक पानी भर जाता है। कई परिवार छतों पर रहने को विवश हैं। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। महिलाओं को घर से बाहर निकलने में भी शर्मनाक स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। उनका आरोप है कि नगर पंचायत चेयरमैन कुलदीप गर्ग और अधिकारियों से कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं कराया गया। प्रदर्शन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनाथ सिकरवार और शहर अध्यक्ष अमित सिंह भी शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों के आग्रह पर एसडीएम नरेंद्र गंगवार ने स्वयं जगनेर पहुंचकर मौके का निरीक्षण करने तथा समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद अधिकारियों, कुछ ग्रामीणों और कांग्रेस नेताओं की टीम जगनेर के लिए रवाना हो गई। वहीं बड़ी संख्या में ग्रामीण तहसील परिसर में ही डटे हुए हैं। धरनास्थल पर भजन-कीर्तन चल रहा है। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट कहा कि जब तक जलनिकासी और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। आरोप है कि नगर पंचायत प्रशासन द्वारा विकास कार्यों में अनियमितता कर कागजों में विकास कार्य पूरे दिखाए जा रहे हैं, जबकि नगर के वार्डों की गलियों में  जलभराव और गंदगी की भीषण समस्या बनी हुई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed