फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

18 सेकंड में पत्नी पर 11 वार: पति ने लोहे की रोड और बेटे ने... इसलिए किया कत्ल, CCTV देख दहल जाएगा दिल

Mon, 09 Dec 2024 12:36 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 09 Dec 2024 12:36 PM IST
सार

आगरा के ट्रांस यमुना कॉलोनी में एक महिला की पति और बेटे ने बेरहमी से हत्या कर दी। ये हत्याकांड एक सीसीटीवी में कैद हो गया, जिसे देख लोग भी कांप गए। कातिल पति ने महज 18 सेकंड में  पत्नी पर 11 वार किए। इसके बाद वो घर जाकर सो गया। 

विज्ञापन
murder of wife CCTV attacked 11 times in 18 seconds Husband and son furious people were shocked
महिला की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा के ट्रांस यमुना के शंभू नगर में रामा देवी की हत्या पति ने बेरहमी से की थी। पति ने लोहे की राॅड और बेटे ने डंडे से ताबड़तोड़ प्रहार किए। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि पति 18 सेकंड में 11 वार करता है। वहीं घटना के बाद आराम से घर में जाकर सो गया। बहू के सास को अस्पताल ले जाने के बाद आरोपी पिता-पुत्र सामान समेटकर फरार हो गए।




बेटे के शौक में उड़ा दिया खेत का पैसा
परिजनों ने बताया कि दधीच ने कई साल पहले अपना खेत बेचा था। इससे मिली रकम को उन्होंने पास ही रखा। उन्होंने बेटे मनोज के साथ अपने शाैक पूरे करने में पैसा खर्च कर दिया। अब वो मकान बेचने का दबाव बना रहे थे। इसका रामा विरोध करती थीं। चार महीने पहले भी झगड़ा हुआ था। पति की हरकतों के कारण बेटे काैशल और बहू मधु के साथ रहने किराये के मकान में चली गई थीं। 
 
murder of wife CCTV attacked 11 times in 18 seconds Husband and son furious people were shocked
खून से सनी साड़ी दिखाती बेटी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शनिवार को वह बेटे काैशल और बहू मधु के साथ आई थी। रात में पति से विवाद हो गया। इस पर वो भाई के घर रहने चली गईं। बेटा और बहू घर में ही रुक गए। रविवार सुबह काैशल काम से चला गया। रामा को मोहल्ले में किसी से रुपये लेने थे। इसलिए वो घर आई थीं। तभी पति और बेटे मनोज से विवाद हो गया। आरोप है कि पति और बेटे ने लाठी-डंडों से रामा देवी को पीटा। रामा देवी को घुटनों में तकलीफ थी। वह जान बचाने के लिए गली में निकल आईं, लेकिन दोनों बेरहमी से पीटते रहे। नाली में गिर जाने पर भी नहीं छोड़ा।

 
murder of wife CCTV attacked 11 times in 18 seconds Husband and son furious people were shocked
घर में बैठी महिलाएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पड़ोसियों ने भी किसी तरह बीच बचाव की कोशिश नहीं की। रामा देवी बचाने की गुहार लगाती रहीं। लोग तमाशबीन बने रहे। चीख-पुकार सुनकर बड़ा बेटा कौशल पहुंचा। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने हिम्मत जुटाई। घायल मां को वो एसएन मेडिकल अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर महिला के अन्य रिश्तेदार भी पहुंच गए। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची मगर कुछ देर में लौट गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
murder of wife CCTV attacked 11 times in 18 seconds Husband and son furious people were shocked
सीसीटीवी से ली गई तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें नजर आ रहा है कि पति उन पर 18 सेंकड में 11 वार करता है। छोटी बहू रिंकी ने बचाने का प्रयास किया। मगर, वो नहीं बचा सकी।बेटा मनोज भी उनका साथ देता है। घटना के बाद दोनों कमरे में सो जाते हैं। बाद में पड़ोसियों की मदद से बहू मधु सास को अस्पताल लेकर जाती है, जहां उनकी माैत हो गई। 

 
विज्ञापन
murder of wife CCTV attacked 11 times in 18 seconds Husband and son furious people were shocked
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस की लापरवाही 
घटना के बाद पुलिस की लापरवाही सामने आई। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। मगर, पुलिस को भनक तक नहीं लगी। जिसमें पति और बेटा महिला पर प्रहार करते नजर आ रहे हैं। थाना प्रभारी का कहना है कि एमएम गेट थाने से मेमो आने के बाद महिला की मौत की जानकारी मिली है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed