फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   distanced her husband on wedding night two sisters got married to real brothers misunderstanding

UP: सुहागरात पर इसलिए बनाई पति से दूरी...दो बहनों की सगे भाइयों से शादी, एक गलतफहमी; नौ माह बाद हुआ ये फैसला

Mon, 09 Dec 2024 03:12 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 09 Dec 2024 03:12 PM IST
सार

दो बहनों की सगे भाइयों से शादी हुई। दोनों एक साथ विदा होकर ससुराल भी पहुंच गई, लेकिन बड़ी बहन ने सुहागरात पर ही पति से दूरी बना ली। इसके बाद रिश्ता बिगड़ता चला गया। बड़ी की वजह से छोटी बहन भी ससुराल छोड़कर मायके आ गई। नौ महीने बाद परिवार परामर्श केन्द्र में समझौता हो सका। 
 

विज्ञापन
distanced her husband on wedding night two sisters got married to real brothers misunderstanding
महिला का सांकेतिक फोटो - फोटो : AI Generated

विस्तार

आगरा में दो सगी बहनों की शादी दो सगे भाइयों से हुई। मगर, बड़ी बहन ने सुहागरात पर ही पति से दूरी बना ली। विवाद होने पर पहले बड़ी फिर छोटी ने ससुराल छोड़ दिया। दोनों के पति परिवार परामर्श केंद्र पहुंचे। काउंसलर ने दोनों को रिश्ते की अहमियत बताई। तब बात बनी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: पति और बेटा बना हैवान...महिला की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या, वो गिड़गिड़ाती रही; नहीं आया रहम
विज्ञापन

 

दो सगी बहनों की शादी महिला होमगार्ड के बेटों से हुई है। बड़ी ने गृहस्थ जीवन में प्रवेश के लिए खुद को असहज बताते हुए पति से दूरी बना ली। वह मायके गई तो वापस नहीं आई। साढ़े आठ महीने से वहीं थी। उधर, छोटी बहन का रिश्ता भी ज्यादा नहीं चला। बड़ी बहन के जाने से वह परेशान थी। पति से झगड़ा होने पर मायके चली आई थी। काउंसलर के समझाने पर पति-पत्नी साथ रहने के लिए राजी हुए।

ये भी पढ़ें -  18 सेकंड में पत्नी पर 11 वार: पति ने लोहे की रोड और बेटे ने... इसलिए किया कत्ल, CCTV देख दहल जाएगा दिल

बहाने से शपथपत्र बनवा किया दूसरा निकाह
नगर पालिका में काम करने वाले लिपिक ने पत्नी को धोखा दिया। वर्ष 2022 में पत्नी पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया। इसमें समझाैता करने की बात कहते हुए पत्नी को कलेक्ट्रेट ले गया, जहां एक शपथपत्र पर हस्ताक्षर करा लिए। उसमें मर्जी से अलग रहने की बात लिखी थी। तीन तलाक बोलकर मायके भेज दिया। 25 नवंबर को दूसरा निकाह कर लिया। पत्नी ने परिवार परामर्श केंद्र में शिकायत की। दोनों काउंसिलिंग हुई, लेकिन साथ रहने के लिए बात नहीं बन सकी।

ये भी पढ़ें -  UP: कटा हुआ गला, खून से लथपथ कपड़े...आगरा-ग्वालियर हाईवे पर ऐसे हाल में मिली महिला की लाश; जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

पत्नी के शक ने खड़ा किया बखेड़ा
एत्माद्दाैला क्षेत्र के एक दंपती के बीच शक ने विवाद खड़ा कर दिया। पत्नी को शक था कि पति दिल्ली में नाैकरी के दाैरान अन्य महिला के संपर्क में है। उससे निकाह कर लिया है। उसे ससुराल में रखकर खुद दिल्ली में रह रहा है। दोनों के बीच विवाद होने लगा। वह मायके आ गई। काउंसलिंग में पति ने पत्नी के आरोप गलत बताए। काउंसलर ने कहा कि पत्नी को साथ रखे, जिससे दोनों के बीच विवाद नहीं हो। इस पर पति राजी हो गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed