{"_id":"617cdc65ee0b1253dc48cc44","slug":"braj-rajyotsava-preparations-begins-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रज रजोत्सव: वृंदावन कुंभ मेला स्थल पर 10 दिनों तक बिखरेंगे ब्रज के रंग, तैयारियों में जुटे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रज रजोत्सव: वृंदावन कुंभ मेला स्थल पर 10 दिनों तक बिखरेंगे ब्रज के रंग, तैयारियों में जुटे अफसर
Sat, 30 Oct 2021 11:17 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, वृंदावन (मथुरा)
संवाद न्यूज एजेंसी, वृंदावन (मथुरा)
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 30 Oct 2021 11:17 AM IST
सार
श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में एक और धार्मिक आयोजन की शुरूआत होने जा रही है। यह आयोजन ब्रज रजोत्सव के रूप में विभिन्न तीर्थ स्थलों पर अनेक कार्यक्रमों के माध्यम से होगा। इसका मुख्य आकर्षण वृंदावन कुंभ क्षेत्र बनेगा।
विज्ञापन
वृंदावन कुंभ बैठक मेले की तस्वीर (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा में छह महीने के बाद एक बार फिर से वृंदावन कुंभ मेला स्थल रोशन होगा। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद कुंभ मेला क्षेत्र में 10 दिवसीय ब्रज रजोत्सव का आयोजन कर रहा है। इसमें रंगारंग कार्यक्रमों के साथ सांस्कृतिक समारोह होंगे। मेला क्षेत्र में मंच पर कलाकारों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का भी मौका मिलेगा। मेले की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन जुटा हुआ है। सड़क निर्माण से लेकर जल की भी व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद वृंदावन के यमुना किनारे देवराहा बाबा घाट पर कुंभ मेला क्षेत्र में 10 से 19 नवंबर तक ब्रज रजोत्सव में ब्रज संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। रजोत्सव में ब्रज संस्कृति से संबंधित धार्मिक, परंपरागत, लोक नृत्य के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
मथुरा में 18 अक्तूबर से ब्रज रजोत्सव: एक महीने तक चलेगा यह धार्मिक आयोजन, वृंदावन बनेगा आकर्षण का केंद्र
विज्ञापन
कुंभ मेला स्थल पर तैयार किया जा रहा है मंच
कुंभ मेला स्थल पर सांस्कृतिक मंच भी तैयार किया जा रहा है। इस मंच के माध्यम से ब्रज के कलाकार अपनी प्रतिभा प्रदर्शन कर लोगों को ब्रज की लोक कला से रूबरू कराएंगे। रजोत्सव की तैयारियों के लिए विभिन्न विभाग के अधिकारी दौरा कर रहे हैं। मेला क्षेत्र में सड़क, पेयजल, विद्युतीकरण, पार्किंग आदि के कार्य तेजी से किए जा रहे हैं।
विद्युत विभाग के एक्सईएन राजीव कालरा ने बताया कि कुंभ मेला क्षेत्र में विद्युतीकरण का कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है। खंभे लगा दिए गए हैं, अब तारों का काम रह गया है। उत्तर प्रदेश तीर्थ विकास परिषद के सीईओ नागेंद्र प्रताप ने बताया कि रजोत्सव में तमाम गतिविधियां की जाएंगी। एक बार फिर कुंभ मेला परिसर में रौनक देखने को मिलेगी।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।