{"_id":"5d9b43b78ebc3e939f407c14","slug":"boy-died-due-to-electric-shock-in-etah-latest-news-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिजली के खंभे में करंट आने से मासूम की मौत, वीभत्स दृश्य देखकर दहले लोगों के दिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के खंभे में करंट आने से मासूम की मौत, वीभत्स दृश्य देखकर दहले लोगों के दिल
Tue, 08 Oct 2019 12:16 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 08 Oct 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
दो साल के मासूम की बिजली खंभे में आए करंट से हुई मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकान के बाहर लगे बिजली के खंभे में अचानक करंट आने से एक मासूम की मौत हो गई। परिजनों ने मासूम का शव खंभे से चिपका देखा तो कोहराम मच गया। सूचना के बाद विद्युत विभाग ने सप्लाई बंद कराई, जिसके बाद मासूम का शव हटाया गया। वीभत्स दृश्य देख हर कोई सिहर उठा।
थाना कोतवाली नगर के मोहल्ला न्यू रेवाड़ी कैलाश मंदिर के पीछे गली में योगेश पुत्र सोनपाल के मकान के सामने ही विद्युत पोल लगा है। पोल में सोमवार को अचानक करंट आ गया। गली में खेल रहा योगेश का दो वर्षीय बेटा संकेत का हाथ पोल से टकरा गया और वह चिपक गया।
ये भी पढ़ें: मैनपुरीः आशियाना बनने से पहले हादसे ने छीन लीं खुशियां, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत
विज्ञापन
पड़ोस के बच्चों के शोर पर परिजन खंभे के पास पहुंचे। तब तक करंट ने मासूम की जान ले ली। सूचना के बाद विद्युत निगम के कर्मचारियों ने विद्युत सप्लाई बंद की। तब बच्चे को परिजनों ने खंभे से हटाया। परिजन मासूम को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां मासूम को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें: पत्नी की मौत के बाद युवक ने रचाई दूसरी शादी, दुल्हन की असलियत जानकर उड़ गए होश
पुलिस ने मासूम के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों का कहना है कि विद्युत पोल में करंट आने की जानकारी विभाग को पहले कई बार मोहल्ले के लोग दे चुके हैं, लेकिन विभाग की ओर से कोई पहल नहीं की गई और हादसा हो गया। इससे पहले करंट की वजह से घमंडी सिंह के मकान में भी नुकसान हो चुका है।