{"_id":"5d9b118b8ebc3e93b24e432f","slug":"looteri-dulhan-real-story-agra-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की मौत के बाद युवक ने रचाई दूसरी शादी, दुल्हन की असलियत जानकर उड़ गए होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी की मौत के बाद युवक ने रचाई दूसरी शादी, दुल्हन की असलियत जानकर उड़ गए होश
Mon, 07 Oct 2019 05:14 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 07 Oct 2019 05:14 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में एक युवक ने पत्नी की मौत के बाद दूसरी शादी कर ली। इसके लिए उसने 50 हजार रुपये बिचौलिये को दिए थे, लेकिन शादी के अगले ही दिन दुल्हन की सच्चाई सामने आई तो युवक और उसके परिजनों के होश उड़ गए।
मामला थाना रकाबगंज क्षेत्र का है। यमुना ब्रिज निवासी सरवन सिंह की पत्नी की मौत हो चुकी है। इसलिए वो दूसरी शादी करना चाहता था। उससे डॉकी क्षेत्र के रहने वाले देवकीनंदन ने 50 हजार में शादी कराने का ठेका लिया था।
पांच अक्टूबर को सरवन सिंह की शादी प्रीति नाम की युवती से कराई गई। अगले ही दिन दुल्हन प्रीति ने सरवन सिंह और उसके परिवार को खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद सभी लोग फरार हो गए।

2000 रुपये में बनी दुल्हन
सरवन ने रविवार को बिजली घर के पास से लुटेरी दुल्हन को पकड़ लिया। सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपी फरार हैं। पुलिस युवती से पूछताछ कर रही है।
आरोपी प्रीति का कहना है कि वो नौलक्खा स्थित मोहिनी ब्यूटी पार्लर पर काम करती है। ब्यूटी पार्लर संचालिका वर्षा की मित्र शालू ने उससे साथ चलने के लिए कहा था। इसके लिए दो हजार लेकर वो गई थी।
आरोपी प्रीति का कहना है कि वो नौलक्खा स्थित मोहिनी ब्यूटी पार्लर पर काम करती है। ब्यूटी पार्लर संचालिका वर्षा की मित्र शालू ने उससे साथ चलने के लिए कहा था। इसके लिए दो हजार लेकर वो गई थी।