{"_id":"651261341868fef4260d6633","slug":"bolero-loader-overturns-on-delhi-national-highway-driver-dies-two-injured-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: दिल्ली नेशनल हाईवे पर बोलोरो लोडर पलटा, चालक की मौत; दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: दिल्ली नेशनल हाईवे पर बोलोरो लोडर पलटा, चालक की मौत; दो घायल
Tue, 26 Sep 2023 10:12 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 26 Sep 2023 10:12 AM IST
सार
लोडर चालक की हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने परिवार के लोगों को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
demo pic
विस्तार
मैनपुरी के कुरावली में नेशनल हाईवे पर मंडी के निकट खाली बोलोरो लोडर के पलटने से वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए शाम तक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं इस हादसे में दो लोग घायल हैं, जिनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
यहां की है घटना
सोमवार की रात लगभग 2:00 बजे भोगांव से हाथरस की ओर जा रहा खाली बोलोरो पिकअप लोडर के चालक को नींद की झपकी आ गई। इस वजह से लोडर पुलिया से टकराकर हाईवे से नीचे गड्डे में पलट गया। इस हादसे में आरिफ पुत्र नेकसे ,अलवर पुत्र अशरफ और शिवराजी घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने आरिफ और शिवराजी को उपचार के लिए सीएचसी कुरावली भेजा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - UP: सुहागरात पर पति ने दिखाई ब्लू फिल्म..., फिर हर रात करने लगा ऐसी जिद; दुल्हन ने 3 महीने में ही तोड़ी शादी
विज्ञापन
चालक की हुई मौत
वहीं चालक अलवर पुत्र अशरफ लोडर के अंदर फस गया। चालक को बमुश्किल रेस्कयू कर सीएचसी कुरावली भेजा। उसके दोनों पैर बुरी तरह कुचल गए थे। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घटना की जानकारी परिवार के लोगों को देने के साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ये भी पढ़ें - UP: जिसे यमुना में डूबा समझ पुलिस पूरे दिन करती रही तलाश, उसने नदी के अंदर की ऐसी शरारत; पुलिसकर्मी भी हैरान