Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP new plan for up assembly election 2027 brother murdered over land dispute fire breakout jewellery market

बड़ी खबरें: मिशन 2027 के लिए भाजपा का नया प्लान, जमीनी विवाद में भाई की हत्या; सराफा बाजार में भीषण अग्निकांड

Tue, 17 Nov 2026 05:39 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Tue, 17 Nov 2026 05:39 PM IST
सार

ब्रज क्षेत्र में मंगलवार को कई महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आए। मथुरा में भाजपा की दो दिवसीय योजना बैठक का समापन हो गया। इसमें विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए नई रणनीति तैयार की गई। आगरा में जमीनी विवाद में भाई ने भाई को माैत के घाट उतार दिया। सराफा बाजार में आग लगने से अफरातफरी मच गई।
 

विज्ञापन
BJP new plan for up assembly election 2027 brother murdered over land dispute fire breakout jewellery market
ब्रज की बड़ी खबरें। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विधानसभा चुनाव से पहले मथुरा के परखम में आयोजित भाजपा की दो दिवसीय योजना बैठक मंगलवार को संपन्न हो गई। बैठक के दूसरे दिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी शिरकत की। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद माैर्य समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ आगामी चुनाव के लिए रणनीति तैयार की। आगरा में सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया। जमीन के विवाद में भाई को पत्थर मारकर माैत के घाट उतार दिया गया। वहीं, आगरा के सराफा बाजार में भीषण अग्निकांड से अफरातफरी मच गई। लपटों पर काबू पाने पहुंचे दमकलकर्मी भी आग की चपेट में आकर झुलस गए। फिरोजाबाद में हत्यारोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। उसके पैर में गोली लगी है। आरोपी ने एक युवक को पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। कासगंज में पत्नी के मायके जाने से दुखी युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन


यूपी: मथुरा में दो दिन चला भाजपा का महामंथन, मिशन 2027 का तैयार हुआ रोडमैप; जानें क्या बनी रणनीति?
मथुरा में आयोजित भाजपा का दो दिवसीय महामंथन मंगलवार को पूरा हो गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, सीएम योगी समेत तमाम वरिष्ठ नेताओं ने यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की रणनीति, संगठन की मजबूती और सरकार-संगठन के बीच तालमेल पर मंथन किया...पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


फिरोजाबाद: पुलिस मुठभेड़ में हत्यारोपी घायल, पैर में लगी गोली; पीट-पीटकर उतारा था प्रदीप को मौत के घाट
फिरोजाबाद के एका थाना क्षेत्र में युवक प्रदीप की हत्या के मामले में फरार आरोपी देवेंद्र को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी और उसके कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद हुए...पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी: आगरा के सराफा बाजार में भीषण अग्निकांड, जयशिव प्लाजा की तीन गद्दियां चपेट में; फायरकर्मी भी हो गए घायल
आगरा में सुबह-सुबह आग लगने की बड़ी घटना सामने आई है। नमक की मंडी स्थित सराफ बाजार में आग लग गई। इस अग्निकांड में सराफ की तीन गद्दियां जल गईं। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया...पढ़ें पूरी खबर 


रिश्तों का खून: आगरा में जमीन के लिए सगे भाई की हत्या, सिर पर पत्थर मारकर किया लहूलुहान; इलाज के दौरान मौत
आगरा में सनसनीखेज घटना सामने आई। जमीन के विवाद में युवक ने अपने सगे भाई को माैत के घाट उतार दिया। घटना से परिवार में चीखपुकार मच गई...पढ़ें पूरी खबर

रूठ कर पत्नी चली गई मायके: इस कदर तनाव में आया पति, फंदे पर लटक दे दी जान; परिवार में मचा कोहराम
कासगंज के पिलखुनी गांव में 30 वर्षीय अजय पाल घर में मृत मिले। परिजनों के अनुसार, पत्नी के बच्चों सहित मायके जाने के बाद से वह तनाव में थे। उनके चार छोटे बच्चे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है...पढ़ें पूरी खबर


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed