फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP leaders Who Reach 50 Years Age will not be able to contest election of Mandal president

अधेड़ उम्र के नेताओं से किनारा करेगी भाजपा, पुराने कार्यकर्ताओं में मची खलबली

Mon, 07 Oct 2019 11:33 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 07 Oct 2019 11:33 AM IST
विज्ञापन
BJP leaders Who Reach 50 Years Age will not be able to contest election of Mandal president
bjp - फोटो : amar ujala
भारतीय जनता पार्टी में अब मंडल स्तर पर जिम्मेदारी मिलना भी टेढ़ी खीर हो गया है। पार्टी ने 50 साल से अधिक उम्र के नेताओं को किनारे लगाने की तैयारी कर ली है। ये अब मंडल अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। इससे वरिष्ठ नेताओं में खलबली मची हुई है। 
विज्ञापन


भाजपा के महानगर में 18 मंडल हैं। पिछले साल तक इनकी संख्या 15 थी। पार्टी ने इस साल मंडलों का नया परिसीमन कराया है। भाजपा मंडल अध्यक्षों का चुनाव 13 और 14 अक्तूबर को होना है। 
विज्ञापन


इसके लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। हाल ही में जयपुर हाउस स्थित कार्यालय पर ब्रजक्षेत्र, जिला और महानगर इकाई के पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में नए दिशा-निर्देश तय किए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें सबसे प्रमुखता से उम्र की बाध्यता रही। तय किया गया है कि 50 साल से अधिक उम्र के कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे। इसके साथ ही जो कार्यकर्ता दो बार मंडल अध्यक्ष रह लिया है, वह भी आवेदन प्रक्रिया में भाग नहीं ले सकेगा। आवेदक का दो बार सक्रिय सदस्य रहना अनिवार्य होगा।

संगठनात्मक दृष्टि से मंडल में रहा पदाधिकारी महानगर इकाई में समायोजित किया जा सकता है। लेकिन, यहां पहले से ही लंबी लाइन होती है। ऐसे में मंडल के 50 साल से अधिक उम्र के कार्यकर्ता के लिए यहां भी जगह मिलना मुश्किल ही है। इन हालातों में वह सिर्फ मार्गदर्शक मंडल से जुड़ा रहकर ही अपने पुराने भाजपाई होने का दंभ भर सकते हैं।

दलबदलुओं ने बढ़ाई मुश्किल
वर्ष 2014 में केंद्र और वर्ष 2017 में प्रदेश में सरकार बनने के दौरान दूसरे दलों के तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा। पार्टी में शामिल कराने वाले दिग्गज भाजपाई अब अपने खेमे को मजबूत करने के लिए इन दलबदलुओं को पार्टी में पद दिलाने के लिए जुगत लगा रहे हैं। इन्हीं की वजह से पुराने भाजपाइयों की मुश्किल बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed