फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP hoarding in Khandari campus of dr bhimrao ambedkar university agra

विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर में लगे भाजपा के होर्डिंग, एनएसयूआई ने जताया विरोध

Sun, 23 Sep 2018 12:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sun, 23 Sep 2018 12:30 PM IST
विज्ञापन
BJP hoarding in Khandari campus of dr bhimrao ambedkar university agra
खंदारी परिसर में लगे होर्डिंग्स - फोटो : अमर उजाला
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर में भाजपा के होर्डिंग लगे हुए हैं। इसमें कार्यकर्ता एससी आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामशंकर कठेरिया को जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं। खंदारी कैंपस में ही शिक्षकों के लिए बने आवासीय परिसर में डॉ. कठेरिया का निवास भी है। 
विज्ञापन


ये होर्डिंग इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के दीवार पर लगाए गए हैं। इससे पहले भी एनएसयूआई ने शैक्षणिक संस्थान में राजनैतिक गतिविधियां संचालित होने और होर्डिंग लगाने के विरोध में चरणबद्ध प्रदर्शन भी किया था। 
विज्ञापन


विश्वविद्यालय परिसर में लगे इन होर्डिंग पर विश्वविद्यालय प्रशासन कुछ भी कहने से बच रहा है। एनएसयूआई के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव एवं एआईसीसी के सदस्य अमित सिंह का कहना है कि विश्वविद्यालय को भाजपा का कार्यालय बना दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शैक्षणिक संस्थान में भाजपा के पोस्टर, होर्डिंग लगाए गए हैं, दिन-रात यहां भाजपा कार्यकर्ता अपने वाहनों पर हूटर लगाकर आवागमन करते हैं, जिससे पढ़ाई प्रभावित होती है। सत्ता पक्ष के चलते कुलपति की भी इसमें सहमति है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed