फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bike rider stunt video on mg road in agra

Agra: एमजी रोड पर खतरनाक स्टंट करते हुए युवक ने दौड़ाई बाइक, कभी बैठता तो कभी डांस करने लगता

Wed, 29 Jun 2022 03:26 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 29 Jun 2022 03:26 PM IST
सार

बाइक सवार युवक ने ऐसे स्टंट किए तो अन्य वाहन सवार दंग रह गए। स्टंट के दौरान रोड पर जा रहे लोगों ने उसका वीडियो बना लिया। 

विज्ञापन
bike rider stunt video on mg road in agra
बाइक पर स्टंट करता युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में बाइक सवार के स्टंट का वीडियो सामने आया है। यह वीडियो शहर के एमजी रोड का है। वीडियो में चलती हुई बाइक पर स्टंट करते दिख रहा है। वह कभी बाइक की एक साइड पर बैठ जाता है तो कभी फुट स्टैंड पर खड़ा होकर डांस करने लगता है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अब बाइक नंबर से युवक की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन


एमजी रोड को शहर की लाइफलाइन कहा जाता है। इस पर बाइक सवार युवक ने ऐसे स्टंट किए तो अन्य वाहन सवार दंग रह गए। स्टंट के दौरान रोड पर जा रहे लोगों ने स्टंटबाज का वीडियो बना लिया, जिसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। जब लोग वीडियो बना रहे थे, बाइक सवार रुकने की बजाय स्टंट करते हुए पोज देने लगा। 
विज्ञापन


युवक ने करीब एक किमी तक खतरनाक स्टंट करते हुए बाइक चलाई। वह अपनी जान तो जोखिम में डाल ही चला रहा था, सड़क से गुजरने वाले अन्य वाहनों के लिए हादसे का सबस बन जाता। इस मामले में एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि यातायात पुलिस को कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed