फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Big opportunity for admission to graduate level courses 33 percent seats increased in colleges Agra University

Agra University: स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए बड़ा मौका, कॉलेजों की बढ़ाईं गईं 33 फीसदी सीटें

Fri, 07 Oct 2022 03:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 07 Oct 2022 03:06 PM IST
सार

 सीट वृद्धि सत्र 2022-23 के लिए ही मान्य होगी। उन छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जाना है, जिनकी ओर से विश्वविद्यालय में वेब पंजीकरण कराया गया है।
 

विज्ञापन
Big opportunity for admission to graduate level courses 33 percent seats increased in colleges Agra University
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने मांग करने वाले पात्र कॉलेजों की स्नातक पाठ्यक्रमों की 33 फीसदी सीटें बढ़ा दी हैं। कुलसचिव की ओर से पत्र जारी होने के बाद प्रवेश समन्वयक ने संबंधित कॉलेजों की बढ़ी हुई सीटों पर प्रवेश के लिए प्रक्रिया खोल दी है। सीट वृद्धि सत्र 2022-23 के लिए ही मान्य होगी।

विज्ञापन

 
कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह के मुताबिक कुलपति के आदेश पर स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों की सीटें सशर्त बढ़ाई गई हैं। उन्हीं छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जाना है, जिनकी ओर से विश्वविद्यालय में वेब पंजीकरण कराया गया है। विश्वविद्यालय के प्रवेश समन्वयक प्रो. मनु प्रताप सिंह ने बताया कि कॉलेज बढ़ी हुई सीटों पर प्रवेश ले सकते हैं। 

विज्ञापन

इन कॉलेजों की बढ़ाई गई सीटें 

आगरा में सेंट जोंस कॉलेज की बीए की 212, बीएससी की 119, बीकॉम की 80, बीकॉम वोकेशनल की 119, बीबीए की 40, बीसीए की 20 सीटें बढ़ाई गई हैं। बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय की बीए 211, बीएससी की 30, बीकॉम की 53, बीबीए की 20 सीटें बढ़ाई गई हैं। डॉ. एमपीएस मेमोरियल कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज की बीबीए की 59, श्रीमती शांति देवी डिग्री कॉलेज की बीए की 139, आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज, कीठम की बीबीए व बीसीए की 20-20 सीटें, डॉ. बीपीएस कॉलेज में बीएससी कृषि की 139 सीटें बढ़ाई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसए कॉलेज, मथुरा की बीएससी की 132, बीए की 79, बीकॉम की 119, बीएससी (गृहविज्ञान) की 20, बीएससी (सांख्यिकी) की 26, बीएससी (माइक्रो बायोलॉजी) की 10, बीएससी (इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री) की 10, बीएससी (कंप्यूटर साइंस) की 20, बीबीए की 20, बीकॉम (ई-कॉम) की 20 सीटें बढ़ी हैं। मेजर अंगद सिंह महाविद्यालय, मैनपुरी में बीएससी की 119 सीटें, राजीव एकेडमी फॉर टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, मथुरा में बीकॉम (ई-कॉम) की 20 सीटें, बीबीए की 80, बीसीए की 80, श्रीमती सूरजमुखी महाविद्यालय, मैनपुरी में बीएससी की 238 और चौधरी देवी सिंह महाविद्यालय, मैनपुरी में बीएससी की 238 सीटें बढ़ाई गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed