फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bet of crossing Yamuna Short of breath in middle of river could not save the drowning teenager

मौत की शर्त: यमुना पार करनी थी...बीच नदी में फूल गईं सांसें, डूबते हुए किशोर को नहीं बचा सका

Sat, 02 Nov 2024 11:57 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 02 Nov 2024 11:57 AM IST
सार

आगरा में दो दोस्तों में यमुना पार करने की शर्त लग गई। दोनों ने नदी में छलांग लगा दी। बीच नदी में एक दोस्त की सांसें फूल गईं। दूसरा दोस्त डूबते हुए किशोर को नहीं बचा सका। उसकी यमुना में तलाश जारी है। 
 

विज्ञापन
bet of crossing Yamuna Short of breath in middle of river could not save the drowning teenager
यमुना - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आगरा के जवाहर पुल पर यमुना नदी में शुक्रवार दोपहर दो किशोर नदी पार करने की शर्त लगा बैठे। बीच नदी में एक दोस्त की सांसें फूल गईं और वह डूबने लगा। देखने के बाद भी दूसरा दोस्त उसे बचा नहीं सका। पुलिस गोताखोरों की मदद से डूबे किशोर को तलाश कर रही है।
विज्ञापन


यहां हुआ हादसा
जवाहर पुल के नीचे यमुना घाट पर रामबाग बस्ती का दिव्यांशु (15) और उसका हमउम्र दोस्त प्रकाश नहाने पहुंचे थे। दोनों को तैरना आता था। प्रत्यक्षदर्शी मन्ना ने पुलिस को बताया कि नहाने के दौरान दोनों में तैरकर नदी पार करने की शर्त लग गई। दोनाें ने दूसरी ओर किनारे तक तैरकर निकालने की रेस शुरू कर दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: मां को इस बात का था डर...इसलिए करवा दी बहू और बेटे की हत्या, 10 महीने पहले हुई थी शादी
विज्ञापन
विज्ञापन



बीच नदी में फूल गईं सांसें
नदी के बीच में पहुंचने पर दिव्यांशु की सांस फूलने लगी। वह डूबने लगा। दिव्यांशु को डूबता देखकर प्रकाश भी डर गया। वह किसी तरह बचकर वहां से भाग निकला। किनारे पर मौजूद अन्य लोगों ने युवक के डूबने की सूचना पुलिस को दी। परिजन ने बताया कि दिव्यांशु के पिता मजदूरी करते हैं। उनके एक बेटा और एक बेटी हैं। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि गोताखोरों ने देर रात तक तलाश की लेकिन किशोर का पता नहीं चला है। शनिवार सुबह दोबारा तलाश की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed