फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Barauna crisis - the stream of cutting intensified towards the Kali temple

बरौना संकट- काली मंदिर की ओर कटान की धारा हुई तेज

Sat, 03 Sep 2022 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Barauna crisis - the stream of cutting intensified towards the Kali temple
कासगंज। पटियाली तहसील क्षेत्र के बरौना गांव पर लगातार कटान का संकट बना हुआ है। शनिवार को गंगा की तेज धारा ने पश्चिमी छोर पर काली मंदिर की ओर तेजी से कटान किया। कटान की गति देखकर ग्रामीण घबरा गए। लोगों ने सिंचाई विभाग व प्रशासनिक अधिकारियों को कटान तेज होने की सूचना दी। आनन फानन में कटानरोधी कार्य किए गए।
विज्ञापन

बरौना गंाव में लगातार कभी धीमा तो कभी तेज गति से कटान का सिलसिला जारी है। पिछले दो माह से लगातार बरौना में कटान को लेकर ग्रामीण चिंतित हैं। अब तक ग्रामीणों की काफी जमीनें गंगा में कटकर समां चुकी हैं। जिन ग्रामीणों की जमीनें कटान के मुहाने पर हैं वे लगातार कटान रोके जाने की मांग कर रहे हैं। शनिवार को कटान तेज हो गई।
विज्ञापन

कटान की तेज गति देखकर ग्रामीणों की बेचैनी बढ़ गई। सिंचाई विभाग के अभियंताओं की टीम मौके पर पहुंची और आनन फानन में दो जेसीबी से पहले कटान प्रभावित क्षेत्र में मिट्टी डालकर स्लोब बनाई गई। इसके साथ ही सैंड बैग तैयार करके काली मंदिर के नजदीक कटान प्रभावित क्षेत्र में डाले गए। देर रात्रि तक कटान रोधी कार्यों का सिलसिला जारी था। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पप्पू ने बताया कि कटान शनिवार को तेज हुआ है। गंगा की धारा का दबाव लगातार पश्चिमी छोर की ओर है। किसानों की जमीनें कट रही हैं। ग्रामीण अशोक शाक्य ने बताया कि काली मंदिर के पास सुबह से ही कटान शुरू हो गया। तेज कटान की सूचना अधिकारियों को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गांव में काली मंदिर के पास कटान हुआ है। कटान रोकने के लिए जेसीबी लगाकर मिट्टी का स्लोब तैयार कराया गया है और सैंड बैग डाले गए हैं
- अरूण कुमार, अधिशासी अभियंता, सिंचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed